विज्ञापन

मेट्रो में 'रील-गिरी' पड़ी महंगी! अनजान लड़के से टकराई लड़की, तो भड़की दादी ने लगा दी क्लास

मेट्रो को स्टूडियो समझने वाली रील-बाज जनता के लिए एक 'बुरी खबर' आई है. वायरल होने के चक्कर में एक मोहतरमा को तब तगड़ा झटका लगा, जब उनकी ओवर-एक्टिंग देख बगल में खड़ी 'दादी' का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. 'दादी' ने सरेआम ऐसी लताड़ लगाई कि रील बनाने का सारा चस्का एक झटके में काफूर हो गया.

मेट्रो में 'रील-गिरी' पड़ी महंगी! अनजान लड़के से टकराई लड़की, तो भड़की दादी ने लगा दी क्लास
'चुपचाप खड़ी रह, ड्रामा मत कर...' मेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, दादी ने सरेआम उतार दिया लड़की का 'भूत'

Metro Reel Viral Video: आजकल की रील-पंती से तो खुदा ही बचाए...मेट्रो में सफर करना अब सफर नहीं, बल्कि किसी फिल्म की शूटिंग जैसा लगने लगा है. दिल्ली हो या मुंबई, मेट्रो की कोच में लोग ऐसे थिरकते और अजीब हरकतें करते हैं...जैसे वहां सफर नहीं, ऑडिशन चल रहा हो. ताजा मामला सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जहां एक लड़की को रील के चक्कर में सरेआम बेइज्जती का कड़वा घूंट पीना पड़ा.

ये भी पढ़ें:-वो मेरा था!…महबूब की मय्यत पर भिड़ गईं दो माशूकाएं, ताबूत के ऊपर चले लात-घूंसे, देखें VIDEO

रील का भूत और दादी का 'चाबुक' (Dadi scolds girl in Metro)

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक लड़की अपनी सहेली को रिकॉर्डिंग का सिग्नल देती है और फिर शुरू होता है नौटंकी का खेल. वो जानबूझकर सामने खड़े एक अनजान लड़के से टकराने का नाटक करती है, ताकि कोई 'रोमांटिक' या 'फनी' सीन बन सके, लेकिन पास ही खड़ी एक बुजुर्ग महिला को ये फूहड़पन जरा भी रास नहीं आया. दादी ने बिना वक्त गंवाए मोर्चा संभाला और कड़क आवाज में कहा, 'ये सब ड्रामा घर पर कर लेना बेटा, क्या नाटक लगा रखा है? शांति से खड़ी रह जा.'

सोशल मीडिया पर 'दादी' की जय-जयकार (Reel baaz ladki ki beizzati)

दादी की ये कड़वी मगर सच्ची डांट सुनकर लड़की की बोलती ऐसी बंद हुई कि वो 'मिट्टी का माधो' बनकर खड़ी हो गई. एक्स (Twitter) पर जैसे ही ये वीडियो आया, लोगों ने दादी को 'प्लेयर ऑफ द मैच' घोषित कर दिया. कोई कह रहा है कि मेट्रो को बेडरूम समझने वालों के साथ यही होना चाहिए, तो कोई लिख रहा है कि 'दादी ने पूरे समाज की भड़ास निकाल दी.' हकीकत भी यही है कि पब्लिक प्लेस को स्टूडियो समझ लेना अब लोगों के लिए जी का जंजाल बनता जा रहा है.

ये भी पढ़ें:-लाखों की सैलरी भी पड़ी फीकी! जब डॉगी बना सोशल मीडिया स्टार, तो मालिक ने बॉस को थमाया इस्तीफा

ये वीडियो उन सभी के लिए एक कड़ा सबक है, जो कंटेंट के नाम पर दूसरों की प्राइवेसी और शांति में खलल डालते हैं. रील बनाना गुनाह नहीं है, लेकिन किसी की मर्यादा और सार्वजनिक जगह के नियमों की धज्जियां उड़ाना बिल्कुल गलत है. खैर, दादी ने जो खरी-खोटी सुनाई, उसकी गूंज अब पूरे सोशल मीडिया पर सुनाई दे रही है.

ये भी पढ़ें:-मम्मी की डांट का खौफ! 12 की उम्र में निगला था थर्मामीटर, 32 साल की उम्र में पेट काटकर निकाला गया बाहर

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Metro Reel Viral Video, Dadi Scolds Girl In Metro, Viral Reel Controversy, Public Place Nuisance Reels, Metro Dadi Fight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com