विज्ञापन

IAS परी बिश्नोई की बहन ने वकालत छोड़कर शुरू किया बिनजनेस, बोलीं- 'ये सरकारी नौकरी से बेहतर है'

पलक बिश्नोई को अपना स्टार्टअप शुरू करे करीब एक साल हो गया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए यह बात कही है.

IAS परी बिश्नोई की बहन ने वकालत छोड़कर शुरू किया बिनजनेस, बोलीं- 'ये सरकारी नौकरी से बेहतर है'
पलक बिश्नोई ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके अपने एक साल का एक्सपीरियंस बताया है.
Instagram@palakbishnoii

Viral Video: पलक बिश्नोई ने मंगलवार रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे कह रही हैं, 'मेरी बहन IAS अफसर है. मेरी मां पुलिस ऑफिसर हैं और पिछले साल मैंने अपनी लीगल प्रैक्टिस छोड़कर एक स्टार्टअप शुरू किया है. मैं जहां से आती हूं, वहाँ सफलता का मतलब एक पक्की सरकारी नौकरी ही होता है. एक सम्मानित पेशा छोड़कर ऐसी चीज चुनना जिसमें कोई पक्का भरोसा न हो, सबसे मुश्किल काम था.'

'भतीजी से आया स्टार्टअप का आइडिया'

पलक आगे बताती हैं, 'आज भी, मेरी दादी मुझे फोन करके पूछती हैं कि मेरा अगला एग्जाम कब है. इस पूरे सफर में, मुझे आगे बढ़ने की हिम्मत सिर्फ़ एक चीज से मिली, और वो थी समस्याओं को सुलझाने की मेरी जबरदस्त चाहत. और इस सबकी शुरुआत एक बच्ची से हुई. जब मेरी भतीजी श्वेता का जन्म हुआ, तो मेरी बहन सिक्किम में पोस्टेड थी और मैं बच्चों की देखभाल और परवरिश की दुनिया में पूरी तरह डूब गई. 6 साल की उम्र में कौन सी क्लास जरूरी है, सबसे अच्छी मालिश करने वाली कहां मिलेगी, दूसरे माता-पिता क्या कर रहे हैं. इन सब चीजों में'

'सरकारी नौकरी से बेहतर है बिजनेस करना'

पलक ने कहा, 'इसलिए मैं kuddlkin बना रही हूं, एक ऐसा प्लेटफॉर्म जहां माता-पिता बच्चों की देखभाल करने वाले वेरिफाइड प्रोफेशनल्स और अच्छे अनुभव पा सकें, बिना पूरी तरह से लोगों की बातों, वॉट्सऐप ग्रुप्स या अंदाजों पर निर्भर रहे. तो दादी, यह सरकारी नौकरी तो नहीं है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इसे सरकारी नौकरी के लिए छोड़ूंगी.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर छ़िड़ी बहस

इंस्टाग्राम पर 13 घंटे पहले पोस्ट किए गए पलक बिश्नोई के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक करीब 2 लाख लोग देख चुके हैं, और ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. उनके वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है और लोग कमेंट बॉक्स में अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. 

एक यूजर ने लिखा, 'कॉलेज दिनों से ही आप मेरे लिए एक इंस्पिरेशन रही हो और अब भी हो. लेकिन एक बात मेरे दिमाग में घर कर गई, मालिश वाली ही क्यों?'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'तुम्हारे लिए कोई भी चीज डरावनी नहीं है, क्योंकि तुम्हारी बहन ही उन सभी डरावनी चीजों का सामना करने के लिए काफी है.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'जिंदगी में आप ही खुश हो मैम, जो चाहा वो पाया. एक हम स्टूडेंट्स हैं, जो चाह कर भी यूपीएससी का एग्जाम पास नहीं कर पा रहे हैं.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'पेरेंटिंग आसान काम नहीं है, लेकिन आप इसे कर्टसी के साथ कर रही हैं. यह अद्भुत अनुभव है. बाकी पुराने जमाने के लोग अभी भी सरकारी नौकरी में अटके पड़े हैं.'

यह भी पढ़ें | जर्मनी में मूंछ वाले रोबोट ने 16 साल की लड़की से की छेड़छाड़! कूल्हे को छुआ, धक्का भी दिया

यह भी पढ़ें | वकालत की पढ़ाई करते-करते Blinkit के ऑर्डर डिलीवर करने लगा Gen Z, बताई एक दिन की कमाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAS Pari Bishnoi, Ias Pari Bishnoi Sister Name Palak Bishnoi, Criminal Lawyer, Legal Practice, Business
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height