Real Life Jungle Book: कल्पना कीजिए, आप सड़क पर जा रहे हों और सामने से कोई कुत्ता-बिल्ली नहीं, बल्कि साक्षात एक विशालकाय गैंडा (Rhino) चला आ रहा हो? सुनने में यह किसी फिल्म का सीन लगता है, लेकिन नेपाल की गलियों में यह हकीकत बन गया. यूके के एक पर्यटक ने इस हैरान कर देने वाले 'जंगल बुक' मोमेंट को कैमरे में कैद किया है, जो अब इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. नेपाल के सौराहा की गलियों में जब एक भारी-भरकम एक सींग वाला गैंडा अपनी शाही चाल (Royal Walk) में निकला, तो ट्रैफिक थम गया और मोबाइल के कैमरे अपने आप चालू हो गए. बिना किसी हॉर्न की परवाह किए और बिना किसी डर के, इस 'जंगल बुक' मोमेंट ने लोगों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया है.
ये भी पढ़ें:-'यमराज' को छूकर 'टच मी टच मी' खेल रहा था लड़का! सांप ने जब छाती पर चढ़कर फैलाया फन, तो जोड़ने लगा हाथ-पैर
नेपाल का सौराहा इलाका इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है. वजह है एक 'बेखौफ मेहमान' जिसने सड़क को अपना रैंप बना लिया. वायरल वीडियो में एक भारी-भरकम एक सींग वाला गैंडा (One-horned Rhino) इंसानी बस्ती के बीचों-बीच सड़क पर मजे से टहलता नजर आ रहा है. उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी जंगल में नहीं, बल्कि अपने घर के बगीचे में घूम रहा हो.
ये भी पढ़ें:-पेड़ की जड़ की तरह लिपटे पड़े थे 15-15 फुट के दो अजगर, ऊना का खौफनाक वीडियो वायरल
गैंडे की 'शाही सवारी' और दंग लोग (Rhino Viral Video)
वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर 'डान कोपर' ने शेयर किया है. क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि गैंडा बिना किसी अफरा-तफरी के अपनी ही धुन में आगे बढ़ रहा है. सबसे ताज्जुब की बात यह थी कि वह आसपास मौजूद लोगों और शोर-शराबे से बिल्कुल बेपरवाह था. न तो उसने किसी पर हमला करने की कोशिश की और न ही वह घबराया. लोग अपनी गाड़ियां रोककर दूर से इस 'महासय' की वीडियो बनाते रहे, जबकि गैंडा 'स्वैग' के साथ अपना रास्ता नापता रहा.
ये भी पढ़ें:-मरने के बाद कैसा लगेगा? जिंदा होकर भी मौत का ट्रायल!
नेपाल का सौराहा: जहां जंगल और शहर मिलते हैं (Nepal wildlife encounter)
सौराहा का इलाका चितवन नेशनल पार्क के बिल्कुल करीब है, इसलिए यहां वन्यजीवों की हलचल कोई नई बात नहीं है, लेकिन सड़क पर इस तरह से गैंडे का दिखना अब भी दुर्लभ और रोमांचक माना जाता है. सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे 'नेचर का मैजिक' बता रहे हैं. कुछ ने तो इसे असली 'जंगल बुक' कह दिया है, जहां इंसान और जानवर एक-दूसरे के दायरे में बिना किसी टकराव के रह रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-जेल है या जन्नत? स्वीडन की जेल का वीडियो देख दंग रह गए भारतीय, सुविधाओं में 5-स्टार लग्जरी होटल को दी मात
बढ़ती आबादी और संरक्षण की चुनौती (Rising Rhino Population and Conservation Challenges)
विशेषज्ञों का कहना है कि 1960 और 70 के दशक के बाद से नेपाल में गैंडों के संरक्षण (Rhino Conservation) पर काफी काम हुआ है, जिससे इनकी संख्या में इजाफा हुआ है. हालांकि, जानवरों की बढ़ती तादाद के कारण अब वे अक्सर रिहायशी इलाकों का रुख करने लगे हैं. यह दृश्य खूबसूरत तो है, लेकिन यह इंसानों और वन्यजीवों के बीच कम होती दूरी की ओर भी इशारा करता है, जो भविष्य में एक बड़ी चुनौती बन सकती है. यह वायरल वीडियो हमें याद दिलाता है कि यह धरती जितनी हमारी है, उतनी ही इन बेजुबान जानवरों की भी है. सौराहा की यह घटना कुदरत के प्रति हमारे नजरिए को बदलने और उनके प्रति सम्मान दिखाने का एक जरिया है.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं