Rhinos Fight in Nepal: सोशल मीडिया पर रोजाना नए-नए वीडियो आए दिन वायरल होते ही रहते हैं. हाल ही में एक नेपाल का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है. वीडियो में सड़क पर एक सींग वाले 2 गैंडे जबरदस्त लड़ाई करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो चितवन नेशनल पार्क का है जहां की दुर्लभ घटना देखकर लोग हैरान ही रह गए हैं. वीडियो के कमेंट्स में लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं. ट
2 गैंडों की बीच हुई जबरदस्त लड़ाई
यह घटना सौराहा में हुई, जो जंगल सफारी और वाइल्डलाइफ को नजदीक से देखने के लिए मशहूर पर्यटन स्थल है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कि गैंडे एक‑दूसरे की ओर दौड़ रहे हैं, धक्का‑मुक्की कर रहे हैं और एक‑दूसरे को पछाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि वीडियो के आखिर में माहौल थोड़ा बदल जाता है और एक गैंडा आराम से फूल खाते हुए नजर आता है. ये घटना दिखाती है कि इंसानों ने वन्य जीवन को कैसे प्रभावित किया है.
वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sachintha108 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में यूजर ने लिखा 'मैं चितवन वाइल्डलाइफ देखने आया था. लेकिन मुझे नहीं पता था कि वाइल्डलाइफ खुद मेरे पास आएगी- वह भी लड़ाई के साथ. आज दो एक‑सींग वाले विशाल गैंडे शहर में घुस आए और सड़क पर ही आपस में भिड़ गए. इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए.”वीडियो पर अभी तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं.
आप भी देखिए ये वीडियो
वाइल्डलाइफ अधिकारियों ने क्या कहा?
इस घटना के बाद वाइल्डलाइफ अधिकारियों ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की कि वे जंगली जानवरों के आसपास भीड़ न लगाएं और उनकी फोटो या वीडियो लेने के लिए उनके पास जाने की कोशिश न करें. अधिकारियों ने कहा कि भले ही इस इलाके में वाइल्डलाइफ को देखना लोगों के लिए बड़ा आकर्षण है, लेकिन इंसानों और जानवरों-दोनों की सुरक्षा के लिए सुरक्षित दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि ऐसे समय में जानवरों को उकसाना या परेशान करना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे उनका व्यवहार अचानक बदल सकता है. पर्यटकों को सलाह दी गई है कि वे पार्क के सुरक्षा नियमों का पालन करें और जब भी जंगली जानवर सार्वजनिक इलाकों के पास दिखें, तो पूरी सावधानी बरतें.
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं