सोशल मीडिया पर ऐसे बहुत से वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें हमें लोगों के अंदर छिपा गजब टैलेंट देखने को मिलता है. कई बार तो लोग ऐसे काम कर जाते हैं, जिनकी हम कल्पना भी नहीं कर पाते. ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स के लिखने का शानदार टैलेंट देखा जा सकता है. इस वीडियो में शख्स ने कुछ इस अंदाज़ में एक शब्द को लिखा है, जो आपको हैरान कर देगा. सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को बार –बार देख रहे हैं.
वायरल हो रहे वीडियो में शख्स का राइटिंग टैलेंट देख हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ईंधन टैंक पर एक शब्द लिखता दिख रहा है. हालांकि, जिस तरह से वह इसे लिखता है, उसके इस अंदाज़ ने अब लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है. हमें उम्मीद है कि ये वीडियो आपको भी जरूर पसंद आएगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि यह पता नहीं चला है कि यह वीडियो कब और कहां का है, लेकिन ट्विटर पर पोस्ट होने के बाद इसने लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो पोस्ट करने वाले ट्विटर यूजर ने लिखा, "मैं इसे लूप पर देख रहा हूं." वीडियो में दिखाया गया है कि शख्स गाड़ी के फ्यूल टैंक पर पेंट कैन और ब्रश पकड़े हुए है. आप खुद देखिए वीडियो में वो कौन सा शब्द लिख रहा है...
देखें Video:
I m watching this on loop. ???? pic.twitter.com/HpMR9dI3Q6
— Gabbbar (@GabbbarSingh) November 29, 2021
वीडियो को 30 नवंबर को शेयर किया गया था. पोस्ट किए जाने के बाद से इस क्लिप को अबतक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर तरह-तरह के हैरान करने वाले कमेंट्स भी कर रहे हैं. कुछ लोग उसके लिखे शब्द से भी हैरान थे. ठीक इस ट्विटर यूजर की तरह जिसने पूछा, "उसने क्या ड्रा किया?" जिस पर दूसरे ने जवाब दिया, "उसने फ्यूल टैंक पर" डीजल "लिखा."
एक ट्विटर यूजर ने कमेंट किया, "यहां तक कि मैंने इसे कई बार देखा, अंत में आपको आश्चर्य होता है कि वह कितना सरल दिखता है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं