KFC Fried Chicken Toothpaste: फ्राइड चिकन खाने के शौकीन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. वो ये कि फ्राइड चिकन अब सिर्फ एक डिश नहीं रह गया है बल्कि अब यह एक टूथपेस्ट भी बन गया है. सुनकर आपको अजीब जरूर लगा होगा, लेकिन हाल ही में केएफसी ने फ्राइड चिकन स्वाद वाला टूथपेस्ट लॉन्च किया है. जिसे ओरल केयर ब्रांड हिस्माइल के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया है. इसका स्वाद केएफसी की सभी 11 जड़ी बूटियों और मसालों से प्रेरित है.
केएफसी ने अपने खास स्वाद को खाने की मेज से आगे ले जाने के लिए फ्राइड चिकन-फ्लेवर वाला टूथपेस्ट लॉन्च किया है, जिसे ओरल केयर ब्रांड हिस्माइल के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया है. केंटकी स्थित फास्ट फूड श्रृंखला KFC के नए टूथपेस्ट के बारे में बताया गया कि केएफसी की ओरिजिनल हॉट चिकन रेसिपी के जूसी टुकड़े की तरह ही यह टूथपेस्ट भी आपके दांतों को स्वाद से भर देता है और आपके मुंह को ताजा और साफ महसूस कराता है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
देखें Video:
केएफसी ने टूथपेस्ट निर्माता हिस्माइल के साथ साजेदारी कर सीमित समय के लिए इस उत्पाद को लॉन्च किया है. हिस्माइल के मार्केटिंग मैनेजर कोबन जोन्स ने इस अनोखे सहयोग पर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, "हमें सीमाओं को आगे बढ़ाना पसंद है, और केएफसी के प्रसिद्ध स्वादों को रोजमर्रा की ज़रूरतों में शामिल करने से बेहतर क्या हो सकता है?" उन्होंने आगे कहा, "यह सहयोग साहसिक, अप्रत्याशित और वाकई मज़ेदार है."
यह टूथपेस्ट जो खासतौर पर हिस्माइल वेबसाइट पर 13 डॉलर (1,123 रुपये) में उपलब्ध है, मंगलवार सुबह तक बिक चुका था. सारे टूथपेस्ट सेलआउट हो गए थे. फॉक्स न्यूज़ डिजिटल ने हिस्माइल से संपर्क किया और इस बारे में जानकारी ली कि इसे कब फिर से उपलब्ध कराया जा सकता है.
हालांकि यह टूथपेस्ट अभी स्टॉक से बाहर है, लेकिन KFC के फैंस अभी भी ब्रांड के इलेक्ट्रिक टूथब्रश को खरीद सकते हैं. वेबसाइट के अनुसार, $59 (लगभग ₹5,097) की कीमत वाले इस टूथब्रश में "तीन डायनेमिक क्लीनिंग मोड, सॉफ्ट-टेपर्ड ब्रिसल्स और एक बिल्ट-इन टाइमर" है, जो इसे "शानदार मुस्कान के लिए मज़ेदार और फ़ंक्शन का सही मिश्रण" बनाता है.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं