Man falls near drain video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक चौराहे पर तेज रफ्तार से आती हुई दिखाई दे रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक पर तीन युवक सवार हैं और बाइक की स्पीड इतनी ज्यादा है कि, रुकने की कोई संभावना नहीं दिख रही है. इसी बीच बाइक सड़क किनारे बने एक नाले में जा गिरती है. सब कुछ इतनी जल्दी हो जाता है कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिलता, लेकिन बाइक पर सबसे पीछे बैठा एक बंदा किसी तरह खुद की स्पाइडरमैन की तरह बचा ही लेता है.
गिरते ही लगाई छलांग (viral video man saved himself)
वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे चलते-चलते बाइक सवार अचानक नाले में जा गिरते हैं. इस बीच जैसे ही वह गिरने वाला होता है, पीछे बैठा एक शख्स फुर्ती से एक्शन लेता है और अपनी जान बचा लेता है. यह वीडियो देख सोशल मीडिया यूज़र्स हैरान रह गए हैं और व्यक्ति की इस तेज़ रिएक्शन की तारीफ कर रहे हैं. यह घटना किसी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, कुछ ही घंटों में लाखों बार देखा गया.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
यहां देखें वीडियो
ओ भाई साहब… बाइक पर तीसरा सवार तो टॉम क्रूज़ निकला 🤓
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) May 31, 2025
pic.twitter.com/71JXwNGHKy
वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप (drain accident viral CCTV)
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स का रिेएक्शन देखने लायक है. कई यूज़र्स ने इसे अविश्वसनीय बचाव कहा, तो कुछ ने लिखा कि यह व्यक्ति सच में स्पाइडरमैन है. वीडियो में व्यक्ति की तुरंत प्रतिक्रिया और संतुलन बनाए रखने की क्षमता वाकई काबिले तारीफ है. वायरल हो रहे इस वीडियो से एक सीख भी मिलती है, सतर्क रहना और अचानक स्थिति में भी खुद को कैसे संभालना चाहिए. वीडियो को ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर जमकर शेयर किया जा रहा है. कई लोगों ने इसे मोटिवेशनल बताया और कहा कि संकट की घड़ी में दिमाग और शरीर का संयम सबसे अहम होता है.
ये भी पढ़ें:- सिर्फ AC या सिलिंडर ही नहीं, कमोड भी हो सकता है ब्लास्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं