विज्ञापन

1 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदा, अब पछता रहा शख्स! नोएडा की सोसायटी का Video वायरल, लक्ज़री फ्लैट का बुरा हाल

नोएडा में 1 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदने के बाद एक शख्स ने वीडियो शेयर कर खराब कंस्ट्रक्शन और गंदगी की समस्या उजागर की. जानिए पूरा मामला और क्यों लोग अब फ्लैट खरीदने से पहले ज्यादा सतर्क हो रहे हैं.

1 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदा, अब पछता रहा शख्स! नोएडा की सोसायटी का Video वायरल,  लक्ज़री फ्लैट का बुरा हाल
लक्ज़री फ्लैट या धोखा? 1 करोड़ रुपये खर्च कर भी नहीं मिली क्वालिटी, वीडियो देख लोग हैरान

महंगे फ्लैट खरीदना हर किसी का सपना होता है, लेकिन कई बार ये सपना हकीकत में बदलकर परेशानी बन जाता है. नोएडा के एक निवासी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने 1 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदने के बाद अपनी निराशा जाहिर की है.

फ्लैट की हालत देख हुआ पछतावा

वीडियो में शख्स बताता है कि उसने नोएडा की एक हाई-राइज सोसायटी में 22वीं मंजिल पर फ्लैट खरीदा था. लेकिन कुछ ही समय में उसे बिल्डिंग की क्वालिटी पर सवाल उठाने पड़े. उसने दिखाया कि दीवारों का प्लास्टर जगह-जगह से टूट रहा है. बिल्डिंग के बाहर का रंग फीका पड़ चुका है. प्रीमियम कीमत के हिसाब से क्वालिटी बिल्कुल नहीं है. वीडियो में वह कहते सुनाई देता है, इतने पैसे दिए हैं और ये कंडीशन है… 1 करोड़ रुपये लगाने का अब पछतावा हो रहा है.

कबूतरों और गंदगी से बढ़ी परेशानी

सिर्फ बिल्डिंग की क्वालिटी ही नहीं, बल्कि साफ-सफाई भी बड़ी समस्या बन गई है. शख्स ने बताया कि पास वाले खाली फ्लैट में कबूतरों ने डेरा जमा लिया है. उनकी गंदगी से कीड़े-मकौड़े पनप रहे हैं. कई ऐसे कीड़े दिखे जो पहले कभी नहीं देखे. हालांकि, उसने अपने फ्लैट में कबूतरों से बचने के लिए नेट लगवाया है, लेकिन आसपास की गंदगी का असर फिर भी पड़ रहा है.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @adarshxunfltrd नाम के क्रिएटर द्वारा शेयर किया गया, जिसके बाद लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी. कुछ यूजर्स ने कहा, एक बालकनी और 10 मिलियन का पछतावा! दूसरे ने कहा, इसी वजह से मुझे फ्लैट पसंद नहीं हैं. तीसरे ने कहा, करोड़ों लेकर भी बिल्डर्स घटिया क्वालिटी देते हैं.

NCR में बढ़ती चिंता

इस वीडियो ने NCR में रियल एस्टेट की क्वालिटी पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग कह रहे हैं कि फ्लैट्स की कीमत लगातार बढ़ रही है. लेकिन, क्वालिटी और मेंटेनेंस उतना अच्छा नहीं है.

फ्लैट खरीदते समय ध्यान रखने वाली बातें

- बिल्डर की साख और पुराने प्रोजेक्ट जरूर जांचें
- साइट विजिट करके क्वालिटी खुद देखें
- सोसायटी की मेंटेनेंस और हाइजीन पर ध्यान दें
- आसपास के फ्लैट्स और खाली यूनिट्स की स्थिति भी समझें

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: रात 1 बजे स्टेशन पर बेटी का इंतज़ार करते दिखे पिता, वायरल Video ने जीत लिया लोगों का दिल

मकान मालिक को ‘झाड़ू' गिफ्ट कर उनकी फेवरेट बन गई लड़की, दिल्ली में किरायेदार की अनोखी ट्रिक! वायरल हुई कहानी

खतरनाक शौक को ही बना लिया बिजनेस! 60,000 ज़हरीले सांपों को पालकर करोड़ों कमा रही ये महिला

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Flat Viral Video, Real Estate India, Noida Property Issue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com