विज्ञापन

रात 1 बजे स्टेशन पर बेटी का इंतज़ार करते दिखे पिता, वायरल Video ने जीत लिया लोगों का दिल

रात 1 बजे रेलवे स्टेशन पर बेटी को लेने पहुंचे पिता का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस दिल छू लेने वाले पल ने लोगों को अपने माता-पिता की याद दिला दी.

रात 1 बजे स्टेशन पर बेटी का इंतज़ार करते दिखे पिता, वायरल Video ने जीत लिया लोगों का दिल
उम्र चाहे जितनी हो… 1 बजे रात में बेटी को लेने पहुंचे पिता, दिल छू गया Video

सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता अपनी बेटी को रात 1 बजे रेलवे स्टेशन पर लेने पहुंचते हैं. यह छोटा-सा पल लोगों के दिलों को छू गया और पिता-बेटी के रिश्ते की गहराई को दिखा गया. यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर ज्योत्सना यादव ने शेयर किया है, जिसमें वह ट्रेन से उतरते ही अपने पिता को सामने खड़ा देखती हैं.

1 बजे रात में स्टेशन पर इंतजार

वीडियो में दिखता है कि जैसे ही बेटी ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर उतरती है, उसके पिता पहले से ही वहां मौजूद होते हैं. रात का समय होने के बावजूद उनके चेहरे पर बड़ी-सी मुस्कान होती है और वह तुरंत बेटी का सामान उठाकर उसकी मदद करने लगते हैं.

देखें Video:

बिना शब्दों के दिखा प्यार

इस वीडियो की खास बात यह है कि इसमें कोई बड़ी बात या संवाद नहीं है, लेकिन पिता का व्यवहार और उनकी मौजूदगी ही बहुत कुछ कह जाती है. वीडियो में साफ दिखता है कि बेटी चाहे कितनी भी बड़ी हो जाए, पिता के लिए वह हमेशा छोटी ही रहती है. पोस्ट के कैप्शन में भी बेटी ने यही बात कही, कि उम्र चाहे कितनी भी हो जाए, वह हमेशा अपने पिता की लिटिल गर्ल ही रहेगी.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया और अपने-अपने अनुभव भी शेयर किए. एक यूजर ने लिखा, मैं 50 साल की हूं, फिर भी मेरे पापा मुझे रात 3 बजे लेने आए थे. ये सिर्फ भारत में ही होता है. वहीं दूसरे यूजर ने कहा, मेरे पापा भी हमेशा इसी तरह इंतजार करते थे. एक और यूजर ने लिखा, पिता हमेशा छोड़ने और लेने आते हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: मकान मालिक को ‘झाड़ू' गिफ्ट कर उनकी फेवरेट बन गई लड़की, दिल्ली में किरायेदार की अनोखी ट्रिक! वायरल हुई कहानी!

खतरनाक शौक को ही बना लिया बिजनेस! 60,000 ज़हरीले सांपों को पालकर करोड़ों कमा रही ये महिला

सिर्फ 3 साल का एक्सपीरियंस और 9 करोड़ रु का पैकेज! रिमोट जॉब ने बदल दी लड़की की किस्मत, जानिए कैसे हुआ कमाल

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Father Daughter Video, Father Daughter Love, Emotional Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com