हैदराबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स को उसकी चोरी हो चुकी स्कूटर के लिए ट्रैफिक चालान मिल गया. यह घटना तब और चौंकाने वाली बन गई जब चालान के साथ आई तस्वीर में उस शख्स की झलक दिखी, जो स्कूटर चला रहा था.
3 महीने पहले हो चुकी थी चोरी
इस मामले को फैसल रहमान (@rahman0528) ने एक्स पर शेयर किया है. उन्होंने बताया कि उनकी स्कूटर 3 महीने पहले चोरी हो गई थी और इसकी शिकायत उन्होंने हबीब नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी. उन्होंने लिखा, मेरी गाड़ी 3 महीने पहले चोरी हो गई थी और FIR दर्ज है, लेकिन आज उसी गाड़ी का चालान आ गया, जिसमें साफ तौर पर उस शख्स का चेहरा दिख रहा है जो इसे चला रहा है.
Dear @HYDTP @hydcitypolice
— Faisal Rahman (@rahman0528) April 7, 2026
My vehicle was stolen 3 months ago, and an FIR has already been registered at Habeeb Nagar Police Station.
Today, I received a traffic challan for the same vehicle, and the image clearly shows the thief's face
I kindly request you to look into this pic.twitter.com/2KaWKn1rgC
पुलिस से लगाई मदद की गुहार
फैसल रहमान ने अपने पोस्ट में हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस और हैदराबाद सिटी पुलिस को टैग करते हुए मामले की जांच की मांग की. उन्होंने बाद में FIR की कॉपी भी शेयर की, जो 24 जनवरी 2026 की है. इस दस्तावेज़ के अनुसार, चोरी हुई स्कूटर की कीमत करीब 20,000 रुपये बताई गई है.
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ लोगों ने कहा, कि चोरी या गुम हुई गाड़ी को कुछ समय बाद रजिस्ट्रेशन से हटाने का विकल्प होना चाहिए. वहीं, कुछ ने अंदेशा जताया कि हो सकता है किसी ने स्कूटर चोरी कर किसी और को नकली कागजों के साथ बेच दिया हो. एक यूजर ने लिखा- कि अगर किसी ने अनजाने में चोरी की गाड़ी खरीद ली, तो उसमें उसकी क्या गलती है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: 30 करोड़ साल पुराना ‘दुनिया का सबसे पुराना ऑक्टोपस' निकला कुछ और, पकड़ी गई वैज्ञानिकों की गलती, सामने आया सच
इतिहास का सबसे अनोखा खत! जब गांधी ने हिटलर से की थी युद्ध रोकने की अपील, 1939 का पत्र फिर हुआ वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं