विज्ञापन

इतिहास का सबसे अनोखा खत! जब गांधी ने हिटलर से की थी युद्ध रोकने की अपील, 1939 का पत्र फिर हुआ वायरल

महात्मा गांधी द्वारा 1939 में एडोल्फ हिटलर को लिखा गया ऐतिहासिक पत्र एक बार फिर वायरल हो गया है. इस पत्र में गांधी ने युद्ध रोकने और शांति अपनाने की अपील की थी, जो आज के बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच फिर चर्चा में है और लोगों के बीच नई बहस छेड़ रहा है.

इतिहास का सबसे अनोखा खत! जब गांधी ने हिटलर से की थी युद्ध रोकने की अपील, 1939 का पत्र फिर हुआ वायरल
दुनिया युद्ध के मुहाने पर थी, गांधी ने हिटलर को लिखा था ऐसा पत्र!
फाइल फोटो

दुनिया में बढ़ते तनाव के बीच महात्मा गांधी द्वारा एडॉल्फ हिटलर को लिखा गया 1939 का एक ऐतिहासिक पत्र एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. यह पत्र 23 जुलाई 1939 को लिखा गया था, यानी द्वितीय विश्व युद्ध शुरू होने से कुछ ही हफ्ते पहले. इस खत में गांधी ने हिटलर को युद्ध रोकने की अपील की थी.

पत्र में क्या लिखा था?

इस पत्र की सबसे खास बात इसका शांत और विनम्र अंदाज है. गांधी ने हिटलर को प्रिय मित्र कहकर संबोधित किया और लिखा कि वह काफी सोचने के बाद उन्हें यह पत्र लिख रहे हैं. गांधी ने कहा कि हिटलर ही वह व्यक्ति हैं जो इस बड़े युद्ध को रोक सकते हैं. कोई भी राजनीतिक उद्देश्य इतना बड़ा नहीं हो सकता कि मानवता को नुकसान पहुंचे. युद्ध इंसानियत को बर्बादी की ओर ले जाएगा. उन्होंने अपनी अहिंसा की सोच के आधार पर हिटलर से शांति का रास्ता अपनाने की अपील की.

आज क्यों हो रहा है वायरल?

यह पत्र ऐसे समय में वायरल हो रहा है जब दुनिया में फिर से तनाव बढ़ रहा है. खासकर डोनाल्ड ट्रम्प और ईरान से जुड़े हालातों को लेकर लोग चिंतित हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस पत्र को आज के समय से जोड़कर देख रहे हैं और कह रहे हैं कि इतिहास हमें शांति का संदेश देता है.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस पत्र के वायरल होने के बाद लोगों की अलग-अलग राय सामने आई है. कुछ लोगों का कहना है कि गांधी का तरीका बहुत ही विनम्र था. यह उनकी अहिंसा की सोच को दिखाता है. वहीं, कुछ यूजर्स ने आलोचना करते हुए कहा कि हिटलर जैसे नेता के लिए यह भाषा बहुत नरम थी. इससे कोई असर नहीं पड़ा. कुछ लोगों ने मजाक में लिखा, कि आज के नेताओं को भी ऐसा पत्र पढ़ना चाहिए, ताकि वे विनम्रता सीख सकें.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: चीन के वुहान का फ्लैट का किराया सुनकर चौंके लोग, बोले- इतने में तो भारत में भी मुश्किल है घर! Video वायरल

मैनेजर से बेटी की शिकायत करने ऑफिस पहुंचे माता-पिता, पूछ ली परफॉर्मेंस रिपोर्ट! फिर जो हुआ...

जंगल में भी ट्रैफिक जाम! बाघ को घेरकर खड़ी रहीं गाड़ियां, रणथंभौर सफारी का चौंकाने वाला Video वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gandhi Letter To Hitler, 1939 Gandhi Letter, World War II History
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com