विज्ञापन

50 लाख की नौकरी छोड़कर इंजीनियर ने शुरू किया मोमो बिजनेस, ढाई साल में खड़ा कर दिया 5 करोड़ का कारोबार

Success Story: 50 लाख की नौकरी छोड़कर गुरुग्राम के साकेत सौरभ ने शुरू किया मोमो बिजनेस और ढाई साल में बना लिया 5 करोड़ रुपये का ब्रांड. जानिए सड़क के ठेले से शुरू होकर करोड़ों तक पहुंचने की पूरी प्रेरणादायक कहानी.

50 लाख की नौकरी छोड़कर इंजीनियर ने शुरू किया मोमो बिजनेस, ढाई साल में खड़ा कर दिया 5 करोड़ का कारोबार
50 लाख की नौकरी छोड़ी, अब मोमो बेचकर कमा रहा करोड़ों!

Success Story: गुरुग्राम के रहने वाले साकेत सौरभ ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसे सुनकर कई लोग हैरान रह गए. साल 2023 में उन्होंने करीब 50 लाख रुपये के सालाना पैकेज वाली अपनी नौकरी छोड़ दी और मोमो का बिजनेस शुरू कर दिया. आज उनका ब्रांड The Momos Mafia करोड़ों का कारोबार कर रहा है और देश के कई राज्यों में फैल चुका है. हाल ही में साकेत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा- 50 लाख की नौकरी छोड़कर मोमो बिजनेस शुरू किया. यह वीडियो वायरल हो गया और लाखों लोग उनकी कहानी से प्रेरित हो रहे हैं.

सड़क के ठेले से शुरू हुआ सफर

साकेत ने NIFT दिल्ली से पढ़ाई के बाद पहले भी एक स्टार्टअप शुरू किया था. बाद में वह एक कंपनी में प्रोडक्ट मैनेजर बने और उनकी सैलरी 52 लाख रुपये तक पहुंच गई. इसी दौरान उन्होंने अपनी बहन और जीजा के साथ गुरुग्राम में एक छोटा कैफे खोला. कैफे में कई तरह के खाने के आइटम मिलते थे, लेकिन मोमो सबसे ज्यादा बिकते थे. इसे देखते हुए उन्होंने कैफे के बाहर सिर्फ मोमो का एक छोटा काउंटर लगा लिया. यह प्रयोग सफल रहा. इसके बाद उन्होंने एक लोकेशन पर मोमो कार्ट लगाया, जहां रोज़ 10,000–12,000 रुपये की बिक्री होने लगी. यहां आने वाले कई ऑफिस कर्मचारियों ने भी ऐसा ही बिजनेस शुरू करने में रुचि दिखाई और यहीं से उन्हें फ्रेंचाइज़ मॉडल का आइडिया आया.

देखें Video:

फ्रेंचाइज़ मॉडल से बढ़ा कारोबार

जनवरी 2024 में The Momos Mafia को आधिकारिक रूप से रजिस्टर किया गया. कंपनी में कुल पांच पार्टनर हैं. शुरुआत में कई मोमो कार्ट खोले गए, लेकिन इसमें कई चुनौतियां भी सामने आईं, कभी प्रशासन की कार्रवाई, कभी स्टाफ की कमी और कभी मौसम की समस्या. साकेत को समझ आया कि सिर्फ ठेलों के जरिए बड़ा ब्रांड नहीं बनाया जा सकता. इसके बाद उन्होंने छोटे आउटलेट खोलने शुरू किए और उनके बाहर कार्ट लगाए. इसे उन्होंने CSR मॉडल (Cart Service Restaurant) नाम दिया. वर्तमान में कंपनी के पास करीब 40 मोमो कार्ट, 20 छोटे आउटलेट, 2 क्विक सर्विस रेस्टोरेंट और यह ब्रांड 7 राज्यों में मौजूद है.

ढाई साल में 5 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई

साकेत के अनुसार, शुरुआती तीन महीनों में कंपनी ने 16 लाख रुपये का बिजनेस किया. इसके बाद ग्रोथ तेजी से बढ़ी पिछले साल: 2.2 करोड़ रुपये, इस साल का अनुमान: 3 करोड़ रुपये यानी ढाई साल में कंपनी का कुल रेवेन्यू 5 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है. साकेत का कहना है कि जो लोग इस बिजनेस में आना चाहते हैं, उन्हें ठेले से नहीं बल्कि एक छोटे आउटलेट से शुरुआत करनी चाहिए, ताकि बिजनेस को बड़े स्तर तक ले जाया जा सके.

यह भी पढ़ें: लंदन से भी बेहतर... दिल्ली मेट्रो में सफर कर विदेशी रह गया हैरान, तारीफ में जो कहा, नहीं कर पाएंगे यकीन

कार में बैठी महिला और फूल बेचने वाली बच्ची की बातचीत ने लोगों को रुला दिया, Video वायरल

600 साल पुराने मंदिर में ‘टेलीस्कोप' की नक्काशी! विदेशी पर्यटक का दावा सुनकर लोग रह गए हैरान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saket Saurabh, Momos Mafia, Gurgaon Startup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com