विज्ञापन

मोमो बेचने के लिए 50 लाख रुपये की नौकरी छोड़ी, 2 साल में खड़ा किया 5 करोड़ रुपये का कारोबार

The Momos Mafia: मोमो बेचने के लिए 50 लाख रुपये की नौकरी छोड़ दी. आज पूरे देश में 25 से ज्यादा आउटलेट शुरू कर दिए हैं और इस इंडस्ट्री से लगभग 5 करोड़ रुपये का टर्नओवर कर रहे हैं.

मोमो बेचने के लिए 50 लाख रुपये की नौकरी छोड़ी, 2 साल में खड़ा किया 5 करोड़ रुपये का कारोबार
मोमो बेचने के लिए नौकरी छोड़ी
Social Media

The Momos Mafia: भारत में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है. इसका असर नौकरियों पर भी पड़ रहा है. बेरोजगारी से लोग परेशान हैं. आज के समय में ऐसा आलम है कि हाई शिक्षा वाले लोग भी जो नौकरी मिल रही है वह करने के लिए तैयार हो रहे हैं. ऐसे में अगर कोई बिना दूसरी नौकरी के इस्तीफा दे देता है, तो लोगों को बुरा लगता है, लेकिन नौकरी की जरूरत से परे एक ऐसा व्यक्ति सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने अपनी सालाना 50 लाख रुपये की नौकरी छोड़ दी और अपना काम शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें:- 3 घंटें में एक्शन, AI की लेबलिंग... 8 पॉइंट में समझें Deepfake पर अंकुश के नए नियम

मोमो बेचने के लिए 50 लाख रुपये की नौकरी छोड़ी

दरअसल, इस व्यक्ति ने मोमो बेचने के लिए 50 लाख रुपये की नौकरी छोड़ दी. बेशक, कई लोगों ने उसका मजाक भी उड़ाया. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि लोगों की बातों पर ध्यान दिए बिना उसने मोमोज बेचने का कारोबार शुरू किया और क्या कहें, उसने इस कारोबार को 5 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया, लेकिन यह कैसे हुए चलिए आपको बताते हैं.

कौन है 50 लाख रुपये की नौकरी छोड़ने वाला

गुरुग्राम में रहने वाले इस नौजवान का नाम साकेत सौरभ है. वह एक कंपनी में प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम कर रहा था. उसे हर साल 50 लाख रुपये का पैकेज मिल रहा था. अब अगर वह दूसरा या तीसरा आदमी होता, तो सीधे अपने रिटायरमेंट की प्लानिंग कर लेता, क्योंकि 50 लाख रुपये की नौकरी का मतलब था कम से कम 4 लाख रुपये महीने की सैलरी, लेकिन साकेत का मन किसी नौकरी में नहीं लग रहा था. आखिर में एक दिन उसने नौकरी छोड़ दी और सीधे मोमोज बेचने की दुकान खोल ली. उसने द मोमोज माफिया नाम से शुरू की गई एक छोटी सी दुकान से मोमो का एम्पायर खड़ा कर दिया. आज, उसने पूरे देश में 25 से ज्यादा आउटलेट शुरू कर दिए हैं और वह इस इंडस्ट्री से लगभग 5 करोड़ रुपये का टर्नओवर कर रहा है.

50 लाख से 5 करोड़ तक का सफर

50 लाख से 5 करोड़ तक का सफर आसान नहीं था. साकेत सौरभ ने इसके लिए बहुत मेहनत की है. असल में, उन्होंने मोमो बेचने से पहले ही एक स्टार्टअप शुरू कर दिया था, लेकिन उसमें नुकसान हो गया. जिसके चलते उन्होंने कुछ समय तक काम किया और काम करते हुए ही उन्होंने अपने अगले बिजनेस की प्लानिंग की. उन्होंने कैपिटल इकट्ठा किया और सबसे जरूरी बात, अगर फाइनेंशियल नुकसान हुआ, तो वह उससे कैसे निकलेंगे? उन्होंने तैयारी भी कर ली थी. आख़िरकार, उनकी कोशिशें सफल रहीं और आज उन्होंने 5 करोड़ का बिजनेस खड़ा कर लिया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com