विज्ञापन

600 साल पुराने मंदिर में ‘टेलीस्कोप’ की नक्काशी! विदेशी पर्यटक का दावा सुनकर लोग रह गए हैरान

कर्नाटक के 600 साल पुराने होयसला मंदिर में टेलीस्कोप जैसी नक्काशी का दावा करने वाले ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक का वीडियो वायरल हो गया है, जिससे भारत की प्राचीन विरासत को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है.

600 साल पुराने मंदिर में ‘टेलीस्कोप’ की नक्काशी! विदेशी पर्यटक का दावा सुनकर लोग रह गए हैरान
क्या भारत में टेलीस्कोप पहले से था?

कर्नाटक के प्रसिद्ध होयसला मंदिर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ऑस्ट्रेलिया के ट्रैवल व्लॉगर लियाम रिचर्ड्स ने इस ऐतिहासिक स्थल की यात्रा के दौरान एक ऐसी नक्काशी दिखाई, जिसने इंटरनेट पर चर्चा छेड़ दी है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा - यह जगह आपका दिमाग हिला देगी.

नक्काशी में दिखा ‘टेलीस्कोप' जैसा उपकरण

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लियाम मंदिर की दीवार पर बनी एक छोटी सी आकृति की ओर इशारा करते हैं. इस आकृति में एक शख्स अपनी आंखों के सामने एक लंबी नलीनुमा वस्तु लगाए हुए आसमान की ओर देखता दिखाई देता है. लियाम का दावा है कि यह टेलीस्कोप जैसा उपकरण लगता है, जबकि इतिहास के अनुसार टेलीस्कोप का आविष्कार 1608 में नीदरलैंड में माना जाता है.

देखें Video:

600 साल पुराने मंदिर ने खींचा ध्यान

होयसला मंदिर लगभग 500–600 साल से भी अधिक पुराना माना जाता है. लियाम ने वीडियो में मंदिर की भव्यता और बारीक कारीगरी की भी तारीफ की गई है. उन्होंने बताया, कि पूरे मंदिर परिसर में 20,000 से ज्यादा नक्काशियां बनी हुई हैं, जिनकी कलात्मकता और विस्तार किसी को भी हैरान कर सकता है.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ यूजर्स ने इसे भारत की प्राचीन वैज्ञानिक और सांस्कृतिक समझ का उदाहरण बताया, तो कुछ ने होयसला मंदिरों को विश्व धरोहर स्तर की अद्भुत कृति बताया. वहीं, इतिहास और पुरातत्व में रुचि रखने वाले लोग इस नक्काशी को लेकर अलग-अलग व्याख्याएं भी कर रहे हैं.

इतिहास, कला और विरासत का अनोखा संगम

कर्नाटक के होयसला मंदिर अपनी जटिल पत्थर की कारीगरी और घनी मूर्तिकला के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध हैं. यही वजह है कि ये मंदिर इतिहासकारों, पुरातत्वविदों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: फायर ब्रिगेड या मज़ाक? पाकिस्तान में पतीले और बाल्टियों से आग बुझाते दिखे फायरफाइटर्स, Video देख लोग हैरान

जहर नहीं, जबरदस्त ताकत है इसकी पहचान! एक लपेट में शिकार का दम घोंट देता है भारतीय रॉक पाइथन

कबूतरों को दाना डालना पड़ा भारी! 71 साल की महिला पर लगा लाखों का जुर्माना

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com