सोशल मीडिया पर आए दिन दिल्ली मेट्रो में लड़ाई-झगड़े के कापी वीडियो वायरल होते रहते हैं. जिन्हें देखकर शायद आप भी परेशान हो चुके हैं होंगे. लेकिन, अब जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उसमें आपको कुछ ऐसा देखने को मिलेगा जो आपने सोचा नहीं होगा. दिल्ली मेट्रो में पहली बार सफर करने वाले एक विदेशी नागरिक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर ट्रैवलर रोरी पोर्टर ने अपने अनुभव शेयर करते हुए दिल्ली मेट्रो की जमकर तारीफ की और इसे लंदन अंडरग्राउंड से भी बेहतर बताया.
सुरक्षा व्यवस्था और सस्ते किराए ने किया प्रभावित
वीडियो में रोरी ने बताया, कि मेट्रो स्टेशन पर एंट्री से पहले एयरपोर्ट जैसी सुरक्षा जांच होती है, जहां बैग को एक्स-रे मशीन से गुजरना पड़ता है. उन्होंने यह भी बताया कि करीब आधे घंटे की यात्रा के लिए उन्हें केवल 43 रुपये (लगभग 0.35 पाउंड) का किराया देना पड़ा, जो उनके अनुसार दुनिया की सबसे सस्ती मेट्रो यात्राओं में से एक है.
देखें Video:
साफ-सफाई और आधुनिक सुविधाओं की सराहना
रोरी ने दिल्ली मेट्रो के कोच को बेहद साफ, आधुनिक और एयर-कंडीशंड बताया. उन्होंने कहा, कि मेट्रो में पर्याप्त सीटें थीं और भीड़ भी ज्यादा नहीं थी. उनके मुताबिक, यह दुनिया की सबसे बेहतरीन और कुशल मेट्रो सेवाओं में से एक हो सकती है. वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर कई प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कुछ यूजर्स ने कहा, कि भारत की सकारात्मक तस्वीरें कम ही वायरल होती हैं. वहीं, कुछ लोगों ने उन्हें मुंबई मेट्रो का अनुभव लेने की भी सलाह दी, जिसे उन्होंने दिल्ली जितना ही आधुनिक बताया.
यह भी पढ़ें: कार में बैठी महिला और फूल बेचने वाली बच्ची की बातचीत ने लोगों को रुला दिया, Video वायरल
600 साल पुराने मंदिर में ‘टेलीस्कोप' की नक्काशी! विदेशी पर्यटक का दावा सुनकर लोग रह गए हैरान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं