सोशल मीडिया पर अक्सर सांप और दूसरे खतरनाक जीव-जंतुओं के वीडियो वायरल होते रहते हैं. सांप के हमले और किंग कोबरा के खतरनाक वीडियो भी खूब देखने को मिलते हैं. किंग कोबरा तो इतना खतरनाक होता है कि इसका नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इंटरनेट पर अब इसी किंग कोबरा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपकी रूंह कांप जाएगी. इस वीडियो में एक शख्स इस खतरनाक सांप की गर्दन दबोचते हुए दिख रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक स्नेक कैचर ने किंग कोबरा को नंगे हाथों से पकड़कर सबको हैरान कर दिया है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किंग कोबरा फन काढ़े बैठा है और तभी शख्स बिना किसी डर के किंग कोबरा पर झपटता है एक झटके में उसकी गर्दन दबोच लेता है. देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे सांप उसके लिए किसी रस्सी जैसा है. स्नेक कैचर पहले अपने पैर से किंग कोबरा का ध्यान भटकाता है और फिर चालाकी से हाथ बढ़ाकर उसे पकड़ लेता है. हालांकि, इस दौरान किंग कोबरा को संभलने का मौका तक नहीं मिलता. इतना ही नहीं, हाथ में दुनिया का सबसे खतरनाक सांप होने के बावजूद स्नेक कैचर हंसते हुए उसे संभालने लगता है. शख्स की फुर्ती और उसके बेखौफ अंदाज़ ने लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
Catching the King Cobra - Thailand
— Science girl (@gunsnrosesgirl3) March 21, 2025
📹roamingbangkok
pic.twitter.com/GzQBQm1BtO
इस वायरल वीडियो को एक्स पर @gunsnrosesgirl3 नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो को अबतक 29 लाख बार देखा जा चुका है और वीडियो को 10 हज़ार से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- इसके काटने से एक आदमी की मौत कितने समय में हो सकती है? दूसरे यूजर ने लिखा- इस स्नेक कैचर के लिए ये बहुत आसान काम था. दूसरे यूजर ने लिखा- ये लोग प्रोफेसनल होते हैं. तीसरे यूजर ने लिखा- इसके एक बार ही काटने से इतना विष निकलता है कि एक हाथी मर सकता है.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं