भारतीय सड़कों पर अक्सर कुछ असामान्य और साहसी घटनाएं भी देखने को मिल जाती हैं. जिनमें लापरवाही से किए गए बाइक स्टंट और तेज रफ्तार कारों से लेकर ओवरलोडिंग के मामले भी शामिल हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा है जिसमें फ्लाईओवर पर एक इलेक्ट्रिक रिक्शा चालक को अपने वाहन पर लकड़ी की बड़ी चादरें ले जाते हुए तेजी से ट्रैफिक पार करते हुए दिखाया गया है.
लेकिन माल के कारण ड्राइवर के लिए पैर नीचे रखने और रिक्शा चलाने के लिए कोई जगह नहीं बची, तो उसने एक असामान्य समाधान निकाला. ड्राइवर अपने रिक्शे पर लकड़ी के स्लैब लादकर उन पर लेट गया और लेटकर अपनी गाड़ी चलाने लगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वायरल वीडियो में उसे एक स्नाइपर की तरह लकड़ी के स्लैब के ऊपर रिक्शा के हैंडल को पकड़ने के लिए हाथ फैलाए हुए देखा जा सकता है. बगल से जा रहे किसी यात्री द्वारा शूट की गई इस क्लिप को देखकर ऐसा लगता है, जैसे वह शख्स हवा में 'तैर रहा' है, उसके हाथ सामने हैं और पैर मुड़े हुए हैं - बिल्कुल सुपरमैन की तरह.
देखें Video:
Found flying Superman in India , the real heavy driver pic.twitter.com/i2gKyzZBfW
— Arya (@WhyyArya) December 14, 2024
एक्स पर पोस्ट को कैप्शन दिया गया था, "भारत में उड़ने वाला सुपरमैन मिला, असली हैवी ड्राइवर." हजारों बार देखे जाने के बाद, यूजर हैरान थे साथ ही अपने काम को लेकर ड्राइवर के समर्पण से बहुत प्रभावित भी हुए. उनमें से एक ने कहा, "मुझे लगता है कि भारत शुरुआती लोगों के लिए नहीं है," जबकि दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा: "भारत में असली सुपरमैन मिला, जो ऊंची उड़ान भर रहा है."
दूसरों को हैरानी हुई कि वह शख्स अपने दोनों पैर हवा में रखकर गाड़ी कैसे रोकेगा. एक ने कहा, "ये ब्रेक कैसे लगाएगा." दूसरे यूजर ने मजाक में कहा, "जब मैं छोटा था तो मेरा सपना था कि मैं भी उनकी तरह सड़क पर अपना खाट/बिस्तर चलाऊं." हालाँकि, कई लोगों ने कहा कि उस शख्स को अपना काम पूरा करने के लिए ऐसे खतरनाक जोखिम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा. उनमें से एक ने कहा, "यह कोई मज़ाकिया बात नहीं है. हाइवे पर इस तरह गाड़ी चलाना बेहद खतरनाक है." जबकि दूसरे ने कहा, "मैं एक वास्तविक पारिवारिक शख्स को अपने बच्चों के लिए भोजन जुटाने के लिए काम करते हुए देख रहा हूं... बिल्कुल भी मज़ाकिया नहीं है."
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं