Viral Video: रूस में मिली तमारा नाम की लड़की के बुलावे पर मंगोलिया के गांव देखने पहुंचे भारतीय यूट्यूबर कुणाल चुघ ने अपना एक्सपीरियंस एक वीडियो के जरिए शेयर किया है, जो 3 महीने बाद भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दिल्ली के रहले वाले कुणाल का कहना है कि ये अनुभव उन्हें जिंदगी भर याद रहने वाला है.
गोबी रेगिस्तान घूमे, यर्ट टेंट में रुके
वीडियो के मुताबिक, स्विट्जरलैंड की रहने वाली तमारा से कुणाल की मुलाकात रूस की मशहूर ट्रांस-साइबेरियन ट्रेन में हुई थी. इसी दौरान दोनों ने तय किया कि वे मंगोलिया भी साथ घूमेंगे. इस ट्रिप पर उन्होंने मंगोलिया के गांवों को करीब से देखा, पारंपरिक यर्ट टेंट में रुके और गोबी रेगिस्तान की सैर की. इसके अलावा, वे पुराने बौद्ध मठों में भी गए और वहां के परिवारों से मिलकर जाना कि यह देश दुनिया से कितना अलग है.
यहां देखें पूरा वीडियो:-
उलानबटार में लोकल कपल ने की मदद
अगले दिन सुबह 6 बजे मंगोलिया की राजधानी उलानबटार पहुंचते ही कुणाल वहां के साफ-सुथरे स्टेशन और लोगों के अच्छे बर्ताव के मुरीद हो गए. रूस में उनका वीजा कार्ड नहीं चल रहा था, लेकिन यहां दो एटीएम खराब मिलने के बाद तीसरे से उन्होंने 4.50 लाख मंगोलियाई करेंसी निकाली. स्टेशन के बाहर महंगे टैक्सी ड्राइवरों से बचने में पिल्गू औ थेके नाम के लोकल कपल ने उनकी मदद की. पेशे से वकील यह कपल 350 किलोमीटर दूर सेलेंगे प्रांत के रहने वाले हैं और उनके 3 से 4 साल के दो बच्चे हैं. कुणाल ने भी पुणे से लॉ की पढ़ाई की है, इसीलिए उनकी इस कपल से खूब जमी.
'मैंने सड़कों पर सिर्फ टोयोटा कारें देखीं'
इस कपल के साथ पैदल शहर घूमते हुए कुणाल कई चीजें देखकर हैरान रह गए. करीब 16 लाख की आबादी वाले उलानबटार की सड़कों पर चारों तरफ टोयोट गाड़ियां, डबल डेकर बसें और बड़े ड्रमों में दूध बेचते लोग नजर आए. सुबह की भूख मिटाने के लिए तीनों एक लोकल रेस्टोरेंट में गए, जहां उन्होंने मंगोलिया की मशहूर डिश तुवा खाई. बताया जाता है कि यह डिश इतनी फेमस है कि जापान के लोगों ने इस पर एक गाना तक बना दिया है.
यह भी पढ़ें | बिना टिकट ट्रेन में सफर करने वाले पैसेंजर ने मांगा 'फर्स्ट जर्नी सर्टिफिकेट', भारतीय रेलवे के जवाब ने जीता दिल
यह भी पढ़ें | 137 मिलियन व्यूज ने बदली महाराष्ट्र के बच्चे की किस्मत, होंडा डीलर ने उठाया ग्रेजुएशन तक पढ़ाई का खर्च
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं