Viral Video: अरुणाचल प्रदेश की लोहित नदी के किनारे दुनिया के सबसे दुर्लभ पक्षियों में से एक व्हाइट बेलिड हेरॉन देखा गया है. यह पक्षी विलुप्त होने की कगार पर है. भारत के जंगलों में इनकी संख्या 10 से भी कम मानी जाती है, जबकि पूरी दुनिया में 60 से भी कम एडल्ट पक्षी बचे हैं. 12 नवंबर को वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के रिसर्चर्स ने फील्ड ऑब्जर्वेशन के दौरान इसे रिकॉर्ड किया, जिससे इसके संरक्षण की नई उम्मीद जगी है.
'पूर्वी हिमालय के प्राकृतिक आवास बचाना जरूरी'
भारतीय वन्यजीव संस्थान ने इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर करते हुए इसे एक असाधारण घटना बताया. उन्होंने लिखा, 'इस प्रजाति को बचाने के लिए हर एक पक्षी का रिकॉर्ड होना बेहद कीमती है. विशेषज्ञों ने जोर दिया कि व्हाइट बेलिड हेरॉन का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए पूर्वी हिमालय की शांत और स्वच्छ नदियों के प्राकृतिक आवासों को बचाना बहुत जरूरी है.'
An extraordinary encounter with one of the rarest birds on Earth along the mighty Lohit River! On 12 November, the White-bellied Heron research team of @wii_india recorded a sighting of one of the world's rarest birds — the Critically Endangered White-bellied Heron — along the Lohit River in Arunachal Pradesh. With fewer than 10 individuals believed to survive in the wild in India, every sighting is exceptional, every individual precious, and every encounter a reminder of the fragility of our natural heritage. The undisturbed riverine habitats of the Eastern Himalayas are vital to the survival of this exceptionally rare species. Safeguarding these pristine Himalayan river ecosystems is essential to securing its future. Every sighting brings hope. Every habitat protected makes a difference. #LohitRiver #ArunachalPradesh #CriticallyEndangered #WhiteBelliedHeron @moefcc @wii_india @GobindsagarBha1 @ArunForests @NonitaRana04 @AlexJacob11 @gopigv
— Wildlife Institute of India (@wii_india) November 18, 2026
डिप्टी सीएम चाउना मीन ने की संरक्षण की अपील
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चौना मेन ने कहा कि इस पक्षी का दिखना राज्य की स्वच्छ नदियों के पर्यावरणीय महत्व को दर्शाता है. उन्होंने माना कि इस प्रजाति का भविष्य बेहद नाजुक है, इसलिए इसके प्राकृतिक घर को बचाना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है. मीन ने आने वाली पीढ़ियों के लिए नदियों, जंगलों और जैव विविधता को बचाने के प्रयास लगातार जारी रखने की अपील की.
क्यों खतरे में है इस पक्षी का अस्तित्व?
इस पक्षी का साइंटिफिक नाम Ardea insignis है. इसे IUCN की रेड लिस्ट में 'गंभीर रूप से संकटग्रस्त' श्रेणी में रखा गया है. इसके अस्तित्व के लिए प्राकृतिक आवासों का खत्म होना, नदियों की खराब होती हालत, बुनियादी ढांचे का विकास और इंसानी दखलअंदाजी सबसे बड़े खतरे बने हुए हैं.
(With inputs from Ripunjoy Das)
यह भी पढ़ें | 137 मिलियन व्यूज ने बदली महाराष्ट्र के बच्चे की किस्मत, होंडा डीलर ने उठाया ग्रेजुएशन तक पढ़ाई का खर्च
यह भी पढ़ें | पुष्कर मेले में दिखी घोड़ों की लग्जरी लाइफ, कोई पीता है बिसलेरी तो कोई खाता है काजू-बादाम; करोड़ों में कीमत!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं