Viral Video Of Girl Dance: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' का गाना 'घनी बावड़ी' पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है. वीडियो बच्ची इस एनर्जेटिक गाने पर हूबहू कंगना रनौत की तरह शानदार परफॉर्मेंस देती नजर आ रही है. इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन आप भी इस बच्ची के डांस और एक्सप्रेशन के दीवाने हो जाएंगे.
बच्ची ने किया कंगना रनौत को भी किया फेल
इस बच्ची का यह डांस वीडियो कुछ ही घंटों में देखते ही देखते जबरदस्त तरीके से वायरल हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि, बच्ची ने पूरी एनर्जी के साथ गाने के हर बीट पर ऐसा डांस किया कि देखने वाले भी झूमने को मजबूर हो गए. इस दौरान उसके क्यूट मूव्स ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया. वीडियो में बच्ची की मासूमियत और दिलचस्प डांस स्टाइल को देखकर यूज़र्स ने इसे "घनी बावड़ी की नई डांस क्वीन" का नाम दे दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस वीडियो को तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इसे देखने के बाद इस पर बढ़चढ़ कर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
वीडियो देख चुके कई यूज़र्स ने लिखा, "यह बच्ची तो सचमुच कंगना की टक्कर की डांसर लग रही है." और "डांस के साथ-साथ इस बच्ची के एक्सप्रेशन भी काबिल-ए-तारीफ हैं." इस वीडियो ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया पर कोई भी कंटेंट कब वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. बच्चे ने अपनी मासूमियत और क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत सकते हैं और यह बच्ची इसका बेहतरीन उदाहरण बन गई है. क्या पता, इस बच्ची का डांस आने वाले समय में एक ट्रेंड बन जाए. कुछ दिनों पहले भी इस बच्ची ने 'स्त्री 2' के गाने 'आई नहीं' पर बेजोड़ डांस किया था, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था.
ये भी देखें:- सिर पर पानी भरा मटका रखकर किया बवाल डांस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं