विज्ञापन

शाहरुख-काजोल के गाने पर झूमी जॉर्जिया की लड़की, किलर एक्सप्रेशंस देख आप भी कह उठेंगे 'वाह'

anamaria_eva_ नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बच्ची के कई वीडियोज हैं, लेकिन शाहरुख-काजोल के गाने पर डांस वाले इस वीडियो पर सबसे ज्यादा व्यूज आए हैं.

शाहरुख-काजोल के गाने पर झूमी जॉर्जिया की लड़की, किलर एक्सप्रेशंस देख आप भी कह उठेंगे 'वाह'
'मेहंदी लगा के रखना' गाने पर विदेशी बच्ची ने किया जबरदस्त डांस, देखते रह गए 38 मिलियन लोग
Instagram@anamaria_eva_

Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जॉर्जिया की एक बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो DDLJ मूवी के 'मेहंदी लगा के रखना' गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है. मात्र 23 घंटे के अंदर इस वीडियो को 38 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और ये आंकड़ा अभी भी तेजी से बढ़ता जा रहा है. इस वीडियो में बच्ची ऐसे-ऐसे किलर एक्सप्रेशंस दे रही है, जिन्हें देखने के बाद आपके मुंह से भी 'वाह' निकल जाएगा.

हाथ ताप रही थी, तभी अचानक बजा गाना

यह वीडियो 12 नवंबर को anamaria_eva_ नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो की शुरुआत में बच्ची को एक बुजुर्ग शख्स के साथ बैठा देखा जा सकता है, जहां वो बोनफायर पर हाथ ताप रहे हैं. तभी बैग्राउंड में 'डोली सजा के रखना' गाना प्ले होता है और बच्ची उसे पर थिकरने लगती है. बच्ची के डांस को देखकर वो बुजुर्ग शख्स भी खुद को रोक नहीं पाते हैं और कुर्सी पर बैठे-बैठे ही बच्ची के साथ  थिरकने लगते हैं.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर लोगों ने लुटाया खूब प्यार

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर 3.5 मिलियन से ज्यादा लाइक्स और 64 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं. लोग इस वीडियो को देखने के बाद अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'एक असली दुनिया वही है जहां सभी लोग बॉर्डर देखे बिना एक-दूसरे से प्यार करते हैं.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे बहुत अच्छा लगता है कि आप इतनी सारी भाषाओं में गाती हैं. आपके प्यारे वीडियो मेरा दिन खुशनुमा बना देते हैं. भगवान आप पर आर्शीवद बनाए रखे.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'इंडिया की तरफ से आपको ढेर सारा प्यार.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'दादाजी अपनी जिंदगी के सबसे बेहतरीन दौर का आनंद ले रहे हैं. उनके रिटायरमेंट के दिन पूरी तरह से खुशी और आनंद से भरे हुए हैं.'

यह भी पढ़ें:- 'लंदन की लाली' को याद आ रही वेस्ट यूपी की विलेज लाइफ, बोलीं- 'बागपत के बावली गांव में रहना मेरा सौभाग्य था'

यह भी पढ़ें:- हाथी के पैर के नीचे दबकर भी जिंदा बच गया बाइक सवार, हरिद्वार-देहरादून हाईवे का वीडियो वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anamaria_eva_, Georgia Girl Bollywood Dance, Doli Saja Ke Rakhna Viral Video, Dilwale Dulhania Le Jayenge Song, Viral Instagram Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com