Lion Spotted Sitting On Kitchen Wall: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी भी चीखें निकल जाएंगी. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे जंगल से भटका एक खूंखार जानवर गांव की ओर आकर किसी के घर में घुसकर छिप जाता है, लेकिन जैसे ही खूंखार शिकारी की भनक लोगों को पड़ी इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वायरल हो रहा यह चौंका देने वाला वीडियो गुजरात के अमरेली जिले का बताया जा रहा है, जहां एक घर की रसोई की दीवार पर एक शेर चढ़कर बैठ गया, जिसे देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए.
यहां देखें वीडियो
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लाइट जलते ही घरवालों की उड़ गई नींद (Lion found in kitchen in Amreli Video)
शेर का यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह घटना गिर जंगल के आसपास के क्षेत्र की है, जहां अक्सर शेर देखे जाते हैं. हालांकि, रिहायशी इलाकों में इस तरह की घटनाएं कम ही देखने को मिलती है. घर की रसोई की दीवार पर चढ़ें शेर को देखकर घरवाले बुरी तरह घबरा गए और तुरंत जान बचाकर वहां से भाग निकल गए. वीडियो में किसी शख्स को दीवार पर चढ़कर बैठे शेर पर टॉर्च की रोशनी डालते हुए देखा जा सकता है, जिससे तंग आकर शेर इधर-उधर देखने लगता है, लेकिन गुस्से से तिलमिलाने के बावजूद शेर वहां से निकलने का नाम नहीं लेता. यही नहीं वह लगातार किचन की दीवार से झांकते हुए अंदर आने की कोशिश करता नजर आता है.
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं (Amreli lion viral video)
जानकारी के लिए बता दें कि, यह वीडियो पुराना है, जो एक बार फिर जमकर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि, शेर को अमरेली के लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास घूमते हुए देखा गया था. अमरेली (lion enters house in Gujarat) जिले में जंगलों के पास बसे गांवों में इस तरह की घटनाओं के वीडियो अक्सर देखने को मिलते रहते हैं. इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोग इसे रोमांचक मान रहे हैं, तो कुछ इसे खतरनाक घटना बता रहे हैं. कई यूजर्स ने वन विभाग से अपील की है कि शेरों की सुरक्षा के साथ-साथ इंसानों की सुरक्षा के लिए भी उचित कदम उठाए जाएं.
गुजरात में शेरों की बढ़ती संख्या (ghar me kitchen ki diwar par bethe sher)
गिर जंगल एशियाई शेरों का एकमात्र प्राकृतिक निवास स्थान है. हाल के वर्षों में यहां शेरों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण वे भोजन और पानी की तलाश में गांवों और कस्बों की ओर बढ़ते नजर आते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि जंगलों में प्राकृतिक संसाधनों की कमी और मानव बस्तियों का विस्तार इस समस्या को बढ़ा रहा है.
ये भी पढ़ें:-बिस्तर पर चैन से सो रहा था शख्स, तभी अचानक छत से गिरा बड़ा सा अजगर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं