Lion Rooftop Video Gujarat: सोचिए आप गहरी नींद में छत पर सो रहे हों और अचानक दो शेर आपके पास आ जाएं...तो यकीनन किसी का भी दिल थम जाए, है ना? ऐसा ही कुछ हुआ गुजरात के अमरेली जिले में, ऐसा कहा जा रहा है. जहां एक निर्माणाधीन इमारत की छत पर सो रहे मजदूरों के पास दो शेर आ पहुंचे. यह पूरा नज़ारा सीसीटीवी या मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हुआ और अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है.
युवक के पास से गुजरा शेर (lion near sleeping workers)
वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि कुछ मजदूर छत पर आराम से सो रहे हैं. एक व्यक्ति बैठा हुआ नजर आता है, लेकिन शेरों के आने से पहले वह भी सो जाता है, तभी अंधेरे में अचानक दो शेर छत पर दिखाई देते हैं. उनमें से एक शेर सीधा मजदूर के पास जाता है, उसे सूंघता है, थोड़ा आसपास घूमता है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि वो कोई हमला नहीं करता.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे (sher ka viral video)
लोगों को इस वीडियो में सबसे चौंकाने वाली बात यही लगी कि शेरों ने इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाया. किसी फिल्मी सीन जैसा लगने वाला ये वीडियो अब वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. कोई इसे इंसान और जानवर के बीच अद्भुत संतुलन बता रहा है, तो कुछ लोग इसे एआई जनरेटेड वीडियो मान रहे हैं. हालांकि, यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह घटना गुजरात के अमरेली जिले के धारी इलाके की है, जो गिर जंगल के नज़दीक है.
यहां देखें वीडियो
*गुजरात,धारी- जिला अमरेली में एक शेर निर्माणाधीन भवन में भ्रमण करता देखा गया!*
— Anand Vir Singh (@AnandVirSingh12) June 29, 2025
*छत पर मजदूर सो रहे थे, अचानक नींद खुलने पर शेर को देखकर उनके होश उड़ गए और वह जान बचाकर भागे!!* pic.twitter.com/y3dacPHLoU
शेर मजदूर वायरल वीडियो (lion on building video)
लोगों का कहना है कि इन इलाकों में शेरों का घुस आना अब नया नहीं रहा, लेकिन इस बार वे इंसानों के इतने करीब तक पहुंच गए. गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई, वरना हादसा गंभीर हो सकता था. यह वीडियो हमें प्रकृति की अनिश्चितता और हमारी सुरक्षा की अहमियत का एहसास दिलाता है. साथ ही यह सवाल भी खड़ा करता है कि क्या इंसानों की बसाहट अब वन्यजीवों के क्षेत्र में घुसपैठ कर रही है? वहीं इस वीडियो को एआई जनरेटेड होने का भी लोग दावा कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- दुनिया का सबसे खतरनाक कोबरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं