एक ओर जहां कुछ लोग सांप के नाम भर से ही खौफ खाने लगते हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो इनसे फ्रेंडली होने की गलती कर बैठते हैं. सांप की कुछ प्रजातियां ऐसी भी होती हैं, जो अपनी एक ही फूंकार से पलभर में किसी का भी काम तमाम कर सकती हैं. ऐसे में बिना सोचे समझे सांप जैसे जहरीले जीव के साथ नजदीकियां बढ़ाने की गलती आपकी जान पर भी बन सकती है, लेकिन कई बार कुछ लोग जाने अनजाने यह गलती कर बैठते हैं, जैसा कि इस वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है. यूं तो यह वीडियो पुराना है, लेकिन एक बार फिर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की हालत खराब हो रही है.
झपट्टा मारकर अजगर ने चबा लिया मुंह
रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक लड़की खुद मुसीबत को न्योता देती नजर आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, दो लोग एक बड़े से अजगर को अपने हाथों में पकड़े हुए हैं. इस दौरान वहां एक लड़की आती है, जो सांप को चूमने की कोशिश करने लगती है. इसके अगले ही पल जो होता है, उसे देखकर यकीनन आपकी भी रूह कांप उठेगी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यहां देखें वीडियो
Kissing a snake 🐍 pic.twitter.com/6yboCzFZ9w
— CCTV IDIOTS (@cctvidiots) May 31, 2023
लड़की अजगर को पालतू समझने की गलती कर, उसे किस करने की कोशिश करने लगती है, लेकिन अगले ही पल अजगर बड़ी फुर्ती से झपट्टा मारते हुए लड़की के होठों को कस कर अपने मुंह से पकड़ लेता है. इस दौरान वहां चीख-पुकार मच जाती है और लड़की रोते हुए उसे दूर करने की हर संभव कोशिश करने लगती है. इस वीडियो को ट्विटर पर इसी साल 31 मई को शेयर किया गया है, जिसे अब तक 6.8 मिलियन लोग देख चुके हैं, जबकि 29 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. एक यूजर ने लिखा, 'लड़की को मिल गया यादगार चुम्मा.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कौन कहता है कि जानवरों और जीवों में इमोशंस नहीं होते. ये वीडियो उसका जीता-जागता उदाहरण है.'
ये भी देखें- आमिर खान ने कपिल शर्मा से पूछा कि उन्हें अपने शो में क्यों नहीं बुलाया?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं