विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2022

पहली बार कपिल शर्मा की बेटी का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कहा- जैसा बाप, वैसी बेटी

देश के सुपरस्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को भला कौन नहीं जानता है? कॉमेडी के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले कपिल शर्मा कई लोगों की हंसने की वजह भी बने हुए हैं. अभी हाल ही में उनकी बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.

पहली बार कपिल शर्मा की बेटी का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कहा- जैसा बाप, वैसी बेटी

देश के सुपरस्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को भला कौन नहीं जानता है? कॉमेडी के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले कपिल शर्मा कई लोगों की हंसने की वजह भी बने हुए हैं. अभी हाल ही में उनकी बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.उनकी डेढ़ साल की बेटी अनायरा के इस वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे- बाप की तरह बेटी के अंदर भी कूट-कूट कर टैलेंट भरा है.

वायरल वीडियो देखें

कपिल शर्मा (Kapil Sharma Video) ने सोशल मीडिया पर हाल ही में बेटी अनायरा (Anayra Sharma) का वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में कपिल (Kapil Sharma Daughter) की बेटी खूबसूरती के साथ ड्रम बजा रही हैं. ड्रम बजाने के बाद अनायरा वीडियो में कहती दिख रही हैं, 'पापा आप बजाओ...' कपिल शर्मा (Kapil Sharm Video) ने बेटी का वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन भी लिखा है. 

इस वीडियो को देखने के बाद लोग ख़ूब कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूज़र ने कहा- बहुत ही शानदार वीडियो. वहीं एक अन्य यूज़र ने कहा- ज़िंदगी बहुत ही सुंदर है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, Kapil Sharma Viral Video, Trending Video, Kapil Sharma Daughter Anayra, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com