Shilpi Raj Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की बात करें तो इसमें कई गानें ऐसे होते हैं, जो कितने भी पुराने हो जाएं, लेकिन दर्शकों की पसंद में शामिल रहते हैं. भोजपुरी की जानी-मानी सिंगर शिल्पी राज की आवाज में आया एक ऐसा ही गाना है जो सालों बाद भी दर्शकों की पसंद बना हुआ है. ये गाना है शिल्पी राज की आवाज में 'जइहा ना पुरुबवा बलमुआ', जो साल 2020 में रिलीज हुआ था. इस गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. लेकिन इसकी खासियत है इस गाने का देसी अंदाज और मजेदार बोल जो भोजपुरी मिट्टी की धुनों से जुड़े हुए हैं. गाने में एक महिला अपने बलम से पूर्व दिशा की ओर न जाने की गुजारिश करती नजर आती है. इसके पीछे की वजह भी ऐसी है, जिसे आप भी जानना चाहेंगे.
शिल्पी राज की आवाज ने गाने में डाली जान
'जइहा ना पुरुबवा बलमुआ' गाने को भोजपुरी की जानी-मानी सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. गाने के बोल बीरेंद्र राही ने लिखे हैं, और इसका संगीत आर्या शर्मा ने तैयार किया है. गाने का निर्देशन पवन पाल ने किया है और एडिटिंग विवेक के साजन ने की है. इस गाने को वीआर म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया था. गाने के वीडियो टाइटल में शिल्पी राज के साथ रानी का नाम भी शामिल है.
क्या है 'जइहा ना पुरुबवा बलमुआ' गाने की कहानी?
गाने के वीडियो में एक महिला अपने पति से पूर्व दिशा की और जाने को लेकर अपनी चिंता बता रही है. बोलचाल शैली में बने इस गाने में इस बात को मजेदार अंदाज में बताया गया है. अपने बलम के दूर जाने की चिंता में जताई गई नाराजगी और डर दिखता है. वो अपने पति से कहती है कि वो पूरब की ओर काम करने के लिए न जाए, क्योंकि वहां बंगालिनियों का जादू चल जाता है. गाने के बोल में उसे डर है कि कहीं उसका पति किसी दूसरी औरत के प्यार में न आ जाए. गाने में वो अपने पति को समझाती है कि वो दूसरी महिला से प्यार में अगर फंस गया तो क्या होगा. इसके साथ ही उसको सौतन आने का भी डर लग रहा है. इसी नोकझोंक, प्यार और हल्की-फुल्की जलन को भोजपुरी के चटपटे अंदाज में पेश किया गया है.
यूट्यूब पर 17 करोड़ से ज्यादा व्यूज
इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसके यूट्यूब व्यूज देखकर लगाया जा सकता है. वीआर म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड इस वीडियो को 17 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं