विज्ञापन

48 साल पुराना गाना, लता मंगेशकर ने गुस्से में किया था रिकॉर्ड, वही गीत बना फिल्म का क्लासिक हिट नंबर

48 साल पहले यानी कि साल 1978 में राज कपूर के डायरेक्शन में एक फिल्म आई थी. इस फिल्म से जीनत अमान का बोल्ड लुक बहुत चर्चा में रहा, इसके अलावा लता मंगेशकर की नाराजगी भी फिल्म से जुड़े ट्रीविया का अहम हिस्सा है.

48 साल पुराना गाना, लता मंगेशकर ने गुस्से में किया था रिकॉर्ड, वही गीत बना फिल्म का क्लासिक हिट नंबर
48 साल पहले लता मंगेशकर का वो हिट गाना जिसे गुस्से और नाराजगी में किया था रिकॉर्ड
Social Media
नई दिल्ली:

सत्यम शिवम सुंदरम, जीनत अमान और शशि कपूर की इस फिल्म के बारे में तो आपने सुना ही होगा. फिल्म अपनी कहानी की वजह, गानों और राज कपूर के डायरेक्शन की वजह से तो चर्चा में रही ही लेकिन फिल्म का टॉकिंग पॉइंट थीं जीनत अमान. जीनत का बोल्ड लुक सुर्खियों में रहा. यही वजह रही कि उस वक्त से लेकर आज तक इस फिल्म के गानों को केवल सुना नहीं जाता बल्कि देखा भी जाता है. आज हम आपको इसी फिल्म के हिट टाइटल ट्रैक से जुड़ा एक मजेदार किस्सा बताते हैं. 

1978 में आई फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' का यह टाइटल ट्रैक सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि दर्शन और भाव का मिक्स है. "ईश्वर सत्य है, सत्य ही शिव है, शिव ही सुंदर है" – ये लाइनें आज भी दिलों को छूती हैं. गाना लता मंगेशकर की मधुर आवाज में क्लासिक बना. इस गाने को म्यूजिक में पिरोने का काम लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने किया था और कालजयी बोल लिखे थे पंडित नरेंद्र शर्मा ने.

लता मंगेशकर को बिना बताए उनके भाई को फिल्म से निकाला

राज कपूर फिल्म की कहानी से इतने इम्प्रेस्ड थे कि उन्होंने खुद कहा था, एक साधारण चेहरे वाली लेकिन सुनहरी आवाज वाली स्त्री से पुरुष का प्रेम. शुरुआत में उन्होंने लता मंगेशकर को ही लीड रोल के लिए सोचा था. बाद में यह किरदार जीनत अमान ने निभाया. फिल्म के म्यूजिक में भी बड़ा ही फिल्मी ट्विस्ट था.  

राज कपूर ने पहले लता के भाई हृदयनाथ मंगेशकर को म्यूजिक डायरेक्टर रखने की बात कही थी. लेकिन लता विदेश में थीं इस बीच राज कपूर ने अचानक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल को ले लिया और लता को बताना भी जरूरी नहीं समझा. लौटने पर लता बहुत नाराज हुईं और गाना गाने से मना कर दिया. ऐसे में पंडित नरेंद्र शर्मा (जिन्हें लता पिता समान मानती थीं) की बातों ने लता का गुस्सा ठंडा करने का काम किया. लता गाने के लिए तो राजी हुईं लेकिन उन्होंने दो शर्तें रखीं – रिकॉर्डिंग के दौरान वह किसी से बात नहीं करेंगी और राज कपूर स्टूडियो में नहीं आएंगे. अपने इसी गुस्से में लता ने गाना एक टेक में रिकॉर्ड किया, जो आधे घंटे से भी कम टाइम में पूरा हो गया. यही गाना फिल्म का सबसे यादगार हिस्सा बन गया.

फिल्म की कहानी

गांव में रहने वाली रूपा (जीनत अमान) का चेहरा बचपन में उबलते तेल से आधा जल गया था. वह मंदिर की सेवा करती है और सुरीली आवाज में भजन गाती है. इंजीनियर राजीव (शशि कपूर) उसकी आवाज और चेहरे के सुंदर हिस्से पर फिदा होकर उससे शादी कर लेता है. शादी के बाद जब वह पूरा चेहरा देखता है तो घबरा जाता है और पत्नी को छोड़ देता है. रात में वह "सुंदर" रूपा से मिलने जाता है, यह जाने बिना कि दोनों एक ही हैं. आखिर में बाढ़ जैसी त्रासदी उसे सिखाती है कि असली सुंदरता बाहरी नहीं, बल्कि सत्य और आत्मा में बसता है.  
फिल्म में शारीरिक और आत्मिक प्रेम के बीच का अंतर बड़े ही क्रिएटिव तरीके से दिखाया गया है. 

बॉक्स ऑफिस सक्सेस

24 मार्च 1978 को होली के दिन रिलीज हुई इस फिल्म का बजट करीब 1.60 करोड़ रुपये था. भारत में नेट कलेक्शन करीब 2.25 करोड़ और वर्ल्डवाइड लगभग 4.50 करोड़ रुपये बताया जाता है. कुछ रिपोर्ट्स में इसे एवरेज कहा गया, तो कुछ जगहों (खासकर पश्चिम बंगाल में) पर यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई और कोलकाता के मेट्रो सिनेमा में 29 हफ्ते चली. 

यह भी पढ़ें: 47 साल पुराना मोहम्मद रफी का ये विदाई गीत, आज भी नम कर देता है आंखें, शादी-ब्याह में बजाने से कतराते हैं लोग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Satyam Shivam Sundaram, Lata Mangeshkar, Zeenat Aman, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com