विज्ञापन

पहली बार भारत आई जापानी महिला, जैसलमेर में रात बिताने के बाद बोली- ये अनुभव जीवनभर याद रहेगा

जापान की सोलो ट्रैवलर MIU पहली बार भारत आई हैं. जैसलमेर के थार रेगिस्तान में डेजर्ट कैंपिंग और मसाला चाय का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने इसे जादुई और यादगार बताया.

पहली बार भारत आई जापानी महिला, जैसलमेर में रात बिताने के बाद बोली- ये अनुभव जीवनभर याद रहेगा
पहली बार भारत घूमने आई जापानी सोलो ट्रैवलर
Instagram/miu_japan_33m

Viral Video: जापान की एक महिला सोलो ट्रैवलर पहली बार भारत घूमने आई है. जापानी महिला ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में बताया कि उसने जैसलमेर के थार रेगिस्तान में डेजर्ट कैंप किया. इसके बाद उसने डेजर्ट कैंपिंग का अनुभव भी शेयर किया है. विदेशी महिला ने जैसलमेर जाने वाले अन्य लोगों को भी डेजर्ट कैंपिंग करने की सलाह दी. उसने कहा कि यह एक ऐसा यादगार अनुभव होगा, जैसा आपने पहले कभी नहीं किया होगा. वह करीब 1 महीने की ट्रिप पर अकेले भारत आई है. भारत ट्रिप के वीडियो और फोटो लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रही है. 

भारत की 1 महीने की ट्रिप पर है महिला 

जापानी महिला का इंस्टाग्राम पर @miu_japan_33m के नाम से अकाउंट है. वह अक्सर जापान की लाइफ और विदेशों में सोलो ट्रिप से जुड़े एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है. जापानी महिला 1 महीने की ट्रिप (29 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026) पर भारत आई है. जापानी युवती MIU ने करीब 1 हफ्ते पहले इंस्टाग्राम पोस्ट किया, जिसमें बताया कि भारत ट्रिप के दौरान वह सबसे पहले जैसलमेर पहुंची. 

जापानी सोलो ट्रैवलर ने पोस्ट में लिखा कि जापान में हम अक्सर सुनते हैं कि भारत सांस्कृतिक रूप से कितना विविध है, यहां के अद्भुत नज़ारे हर जगह के साथ बदलते रहते हैं और यहां के लोग अपने स्नेहपूर्ण और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. मैं इन सब चीज़ों को खुद अनुभव करने के लिए बहुत उत्साहित हूं. 

जापानी महिला ने जैसलमेर में लिया चाय का आनंद

वीडियो में जापानी महिला ने कहा कि मैं कल रात पहली बार जैसलमेर पहुंची, और आज सुबह जब मेरी आंख खुली, तो सामने यह शानदार सुनहरा नज़ारा था. मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि मेरे दिन की शुरुआत इतने खूबसूरत नज़ारे के साथ हो रही है. मैं कितनी किस्मत वाली हूं. वह जैसलमेर में 6 नवंबर तक रही.

इसके बाद एक और पोस्ट में विदेशी महिला ने जैसलमेर में पहली सुबह के समय चाय का अनुभव शेयर किया. उसने बताया कि मैं पहली बार एक ऐसी जगह गई, जहां स्थानीय लोग हर सुबह चाय पीने के लिए इकट्ठा होते हैं. जापान में, हम आमतौर पर ग्रीन टी पीते हैं. हमारे यहां चाय जैसी मसालेदार ड्रिंक्स नहीं होतीं, इसलिए जब मैंने इसे पहली बार चखा, तो मैं हैरान रह गई. 

यह भी पढ़ें | जापान में 11 साल रहने के बाद भारतीय ने खरीदा घर, बताया- यहां होम लोन पर लगभग जीरो है ब्याज

सोलो ट्रैवलर बोली- रेगिस्तान में सुबह जागना जादुई लगता है

जापानी महिला ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि यह एक बिल्कुल नया अनुभव था, और यहां के रोज़मर्रा के जीवन का हिस्सा बनकर मुझे बहुत खुशी हुई, भले ही कुछ ही पलों के लिए सही... जापानी महिला ने डेजर्ट कैंप करके थार रेगिस्तान में एक रात गुजारी.

उसने पोस्ट में लिखा कि अगर आप जैसलमेर जाते हैं, तो थार रेगिस्तान में रात बिताने (डेज़र्ट कैंप) का अनुभव ज़रूर लें. यह एक ऐसा यादगार अनुभव होगा, जैसा आपने पहले कभी नहीं लिया होगा, और अगली सुबह रेगिस्तान में जागना तो बिल्कुल जादुई लगता है. 

यह भी पढ़ें | वियतनाम एयरपोर्ट पर भारतीयों की हरकत पर नाराज हुए हर्ष गोयनका, लोग बोले- पासपोर्ट रद्द करो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Japanese Woman, India Trip, India Trip Cost, Viral News, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com