विज्ञापन

जापान में 11 साल रहने के बाद भारतीय ने खरीदा घर, बताया- यहां होम लोन पर लगभग जीरो है ब्याज

11 साल जापान में रहने के बाद इंडियन यूट्यूबर अजय पांड ने वहां पर अपना तीन मंजिला घर लिया है. एक होम टूर वीडियो में उन्होंने बताया कि वहां लोन पर घर लेने का प्रोसेस क्या है, उनका घर अंदर से कैसा दिखता है और उसमें कौन सी फैसिलीटी हैं.

जापान में 11 साल रहने के बाद भारतीय ने खरीदा घर, बताया- यहां होम लोन पर लगभग जीरो है ब्याज
भारतीय यूट्यूबर अजय पांडे ने जापान में लिया अपना घर

Viral Video: जापान में रहने वाले भारतीय यूट्यूबर अजय पांडे ने अपना सपना पूरा करते हुए जापान में अपना घर खरीदा है. वह Ajay Pandey नाम से यूट्यूब चैनल चलाते हैं जिस पर 533K फॉलोअर्स हैं. 11 साल जापान में रहने के बाद पिछले साल दिसंबर में उन्होंने अपना घर खरीदा. एक हाउस टूर वीडियो में उन्होंने अपना यह आशियाना दिखाया, उसके अंदर की हर फैसिलिटी बताई. उनके Japan house tour II Indian in Japan II टाइटल वाले इस वीडियो को 2.6 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. उन्होंने वीडियो में अपनी स्ट्रगल की कहानी बताई और समझाया कि जापान में लोन पर घर लेना और रेंट पर रहना, दोनों में हर महीने लगभग बराबर पैसा क्यों लगता है.

11 साल रहने के बाद लिया अपना घर

अजय पांडे ने वीडियो में बताया कि जब वह 2014 में जापान आए थे तब उनकी उम्र केवल 21 साल की थी. शुरू के 5-6 साल वह 1DK फ्लैट में रेंट पर रहे. 1DK का मतलब होता है 1 Room + Dining + Kitchen. जापान में घरों के साइज को ऐसे बताया जाता है. 1DK में एक अलग बेडरूम होता है, उसके साथ एक छोटा सा डाइनिंग एरिया और एक किचन होता है. अजय पांडे इस दौरान फर्श पर गद्दा डालकर सोते थे. तब उनका बेड, गेमिंग चेयर, बहुत कुछ लेने का मन तो था लेकिन कभी लिया नहीं. तब वह सोचते थे कि अभी थोड़ी सेविंग कर लेते हैं. शौक बाद में पूरे कर लेंगे. जापान में 11 साल रहने के बाद उन्होंने अब अपना घर भी ले लिया है.

अजय पांडे ने बताया कि ये अपार्टमेंट नहीं है, ये पूरा तीन फ्लोर का घर है जमीन के साथ. जापान के टर्म में यह 4LDK घर है. मतलब चार रूम, एक लिविंग एरिया. इसके अलावा इसमें है दो टॉयलेट, एक शवर रूम और बहुत सारा स्टोरेज है. इस घर में दो पार्किंग हैं- एक कार पार्किंग और एक बाइक पार्किंग.  

जापान में घर लेने का प्रोसेस क्या है

अजय पांडे ने वीडियो में बताया कि जापान में अपना घर लेना इतना मुश्किल नहीं है. ऊपर से अगर आपके पास जापान में परमानेंट रेजिडेंस (PR) है तो वहां घर लेना बहुत आसान हो जाता है. इसमें आप जब होम लोन के लिए अप्लाई करते हो और जो घर मिलता है, तो आपको कोई डाउन पेमेंट करने की जरूरत नहीं है. अजय बताते हैं कि वहां पर रेट ऑफ इंटरेस्ट (लोन पर ब्याज) इतना कम है कि आप जो पहले किराए पर रहने के लिए जो रेंट दे रहे होते हैं लगभग वही लोन में कन्वर्ट हो जाता है. वह अपने होम लोन पर केवल 0.59 परसेंट का ब्याज देते हैं.

यह भी पढ़ें | बिना बुलाए भारतीय शादी में पहुंची गई विदेशी महिला, लोगों के व्यवहार पर बोली- दुनिया को बताऊंगी

अंदर से कैसा है 'पांडे निवास'

अजय बताते हैं कि उन्होंने अपने घर का नाम 'पांडे निवास' रखा है. उनके अनुसार इस तीन मंजिला घर में कई शानदार सुविधाएं हैं. घर के ग्राउंड फ्लोर पर कार और बाइक की पार्किंग, बेडरूम, टॉयलेट और कई स्टोरेज एरिया हैं. घर में स्मार्ट लॉक सिस्टम लगा है. सभी खिड़कियों में ब्लाइंड्स, मेटल के शटर और सुरक्षा के लिए शील्ड हैं. जापानी टॉयलेट में पानी से सफाई, महिलाओं के लिए अलग क्लीनिंग मोड, गर्म सीट, टेंपरेचर कंट्रोल और बदबू हटाने की सुविधा है. दूसरे फ्लोर पर बड़ा लिविंग रूम, किचन, डिशवॉशर, गैस स्टोव, ग्रिल और साफ पीने के पानी की सुविधा है. घर में सेंसर वाली सीढ़ियों की लाइट, फ्लोर हीटिंग और सर्दियों में गर्म हवा देने वाला बाथरूम है. बाथरूम में कपड़े सुखाने, नमी हटाने और ऑटोमैटिक गर्म पानी भरने वाले बाथटब की सुविधा भी है. तीसरे फ्लोर पर तीन अलग कमरे, स्टूडियो और ऑफिस हैं. इसके अलावा दो बालकनी, पर्याप्त स्टोरेज और बच्चे की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम भी हैं.

यह भी पढ़ें | भारत से ऑटो खरीदकर लंदन ले गया कपल, अब दुनियाभर में भारतीय Auto से करेगा सैर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Indian Youtuber, Indians In Japan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com