Bolero with Two Number Plates: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इस बात का किसी को कोई अंदाज़ा नहीं होता. आजकल तो लोगों को वायरल होने का इतना शौक चढ़ा है कि इसके लिए वो कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं. एक फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे.
इस तस्वीर को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा (IPS Officer Rupin Sharma) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. रुपिन शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर लोगों के साथ मजेदार वीडियो और तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं. इस बार उन्होंने एक बोलेरो की तस्वीर (Bolero Photo) शेयर की है. इस तस्वीर की खास बात ये है कि इसमें सड़क पर जा रही बोलेरो के पीछे दो नंबर प्लेट्स लगी हुई दिखाई दे रही हैं. अबतक आपने गाड़ियों पर एक नंबर प्लेट लगे हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी गाड़ी पर दो नंबर प्लेट लगी देखी है.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही है कांग्रेस, इतनी तो श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
देखें Photo:
Yeh mere India ,😂😂😂😂😂
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) January 13, 2023
One #Bolero with two registration number plate😂 pic.twitter.com/aN5dG9vmAH
इस तस्वीर के साथ आईपीएस रुपिन शर्मा ने कैप्शन में लिखा है- ये मेरा इंडिया. दो रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट वाली एक बोलेरो. इस पोस्ट पर अबतक पांच सौ से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. लोग पोस्ट पर ढेरों मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- इसको ऑस्कर अवॉर्ड मिलना चाहिए. दूसरे यूजर ने लिखा- एक फूल दो माली. इस बारे में आपका क्या कहना है? कमेंट करके बताए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं