भारत में कार की डिमांड लगातार बढ़ रही है. हालांकि, बड़ी फैमली के लिए 7-सीटर कार पसंद कर रहे हैं. अच्छी बात है कि आप कम बजट में भी ज्यादा माइलेज देना वाली 7-सीटर कार खरीद सकते हैं. इन कार के साथ आप अपनी पूरी फैमली के साथ घूमने जा सकते हैं. इन कारों में बेहतरीन फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस का बढ़िया मिक्स्चर मिलता है. आइए, बिना किसी देरी के आपको कम बजट में आने वाली बेस्ट 7-सीटर कारों के बारे में बताते हैं.
Nissan Gravite का 7 सीटर भी बजट-फ्रेंडली
Nissan Gravite देश के सबसे बजट फ्रेंडली 7-सीटर ऑप्शन में से एक है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये है. हालांकि, 7 सीटर की कीमत थोड़ी ज्यादा है. इसमें निसान की सिग्नेचर V-Motion ग्रिल, स्लीक हेडलैंप्स और शार्प कैरेक्टर लाइन्स के साथ एक मॉडर्न डिजाइन मिलता है. अंदर की तरफ, Nissan Gravite में डुअल-टोन थीम वाला केबिन, बेहतर लेगरूम और तीसरी रो की सीटों को पूरी तरह से हटा देने की सुविधा मिलती है.
जिसकी वजह से पैसेंजर्स और सामान के हिसाब से स्पेस को काफी लचीला बनाया जा सकता है. इसके फीचर्स की लिस्ट में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करने वाला 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और कीलेस एंट्री शामिल है. सिक्योरिटी के लिए इसमें छह एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, रियर-व्यू कैमरा और ESP दिया गया है.
ये 7-सीटर कार 1.0-लीटर के नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन से लैस है जो 71 bhp की पावर जनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि ये इंजन लगभग 19.3 से 19.6 किमी/लीटर का शानदार माइलेज देता है.
Renault Triber कम कीमत में 7-सीटर
Renault Triber भारत की सस्ती और वर्सेटाइल 7-सीटर एमपीवी में से एक है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपये है. इसका कॉम्पैक्ट और 4-मीटर से छोटा साइज रूफ रेल्स और क्रॉसओवर जैसे डिजाइन के साथ आता है. ये इसे बिल्कुल एक SUV जैसा लुक देता है.
इसके केबिन की सबसे बड़ी खूबी इसका 'Easy-Fix' मॉड्यूलर सीटिंग सिस्टम है. इसकी तीसरी लाइन की सीटों को जरूरत पड़ने पर पूरी तरह से निकाला जा सकता है, जिससे गाड़ी का बूट स्पेस बढ़कर 625 लीटर तक हो जाता है. ये खूबी इसे बड़े परिवारों और लंबे सफर के लिए बहुत प्रैक्टिकल बनाती है.
इसके फीचर्स में 8-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पुश-बटन स्टार्ट शामिल हैं. तीनों लाइनों के लिए अलग से एसी वेंट्स दिए गए हैं. सुरक्षा के मामले में इसमें छह एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और हिल-स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. Triber में 1.0-लीटर का तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 72 PS की पावर देता है. कंपनी का दावा है कि ये गाड़ी लगभग 18 से 20 किमी/लीटर का माइलेज निकाल देती है.
Mahindra Bolero: अभी भी भरोसे का साथी
Mahindra Bolero एक बेहद मजबूत और भरोसेमंद 7-सीटर SUV है. ये लंबे समय से भारत के ग्रामीण इलाकों में राज कर रही है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है. इसका बॉक्स जैसा क्लासिक डिजाइन, लोहे के मजबूत बंपर और ऊंची बॉडी इसे एक दमदार और रफ-एंड-टफ लुक देते हैं.
इसका केबिन काफी सिंपल लेकिन प्रैक्टिकल है. इसमें विनाइल सीट्स और तीसरी लाइन में साइड-फेसिंग जंप सीटें मिलती हैं. फीचर्स के तौर पर इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पावर स्टीयरिंग, मैनुअल एसी और एक साधारण म्यूजिक सिस्टम दिया गया है. सुरक्षा के लिए इसमें दो फ्रंट एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर्स और ABS मिलता है. बोलेरो में 1.5-लीटर का दमदार mHawk75 डीजल इंजन दिया गया है, ये 75 bhp की पावर और बेहतरीन टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि ये गाड़ी करीब 16 किमी/लीटर का माइलेज देती है.
Citroen Aircross
Citroen Aircross अपने सेगमेंट में अपने अनोखे फ्रेंच डिजाइन, स्प्लिट LED हेडलैंप्स और बेहतरीन 200mm के ग्राउंड क्लीयरेंस की वजह से सबसे अलग नजर आती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.32 लाख रुपये है.
इसका केबिन आरामदेह सफर पर फोकस है. जिसमें Citroen की 'एडवांस्ड कम्फर्ट' सीटें और आसानी से हटाई जा सकने वाली तीसरी लाइन की सीटें मिलती हैं. फीचर्स के मामले में इसमें 10.2-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिए गए हैं. केबिन को जल्दी ठंडा करने के लिए छत पर लगे एसी वेंट्स दिए गए हैं.
सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और हिल-होल्ड असिस्ट मिलता है. एयरक्रॉस में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं. इसमें टर्बो वर्जन 110 PS की पावर जनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि ये SUV लगभग 17.5 से 18.5 किमी/लीटर का माइलेज देती है.
Maruti Suzuki Ertiga
Maruti Suzuki Ertiga भारत की सबसे पॉपुलर फैमिली कारों में से एक है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.80 लाख रुपये है. इसकी क्रोम वाली ग्रिल और लंबा प्रोफाइल इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं.
इसके केबिन में फॉक्स-वुड ट्रिम के साथ बेज कलर की थीम मिलती है, जो इसे काफी स्पेशियस और आलीशान बनाती है. इसके मेन फीचर्स में 7-इंच का SmartPlay Pro टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैडल शिफ्टर्स दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और तीनों लाइनों के लिए अलग से रूफ-माउंटेड एसी वेंट्स शामिल हैं.
सुरक्षा के लिए Ertiga में छह एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) और हिल-होल्ड असिस्ट दिया गया है. ये 1.5-लीटर के K15C DualJet पेट्रोल इंजन पर चलती है जो 103 PS की पावर देता है. इसमें 'स्मार्ट हाइब्रिड' तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी का दावा है कि ये पेट्रोल पर 20.51 किमी/लीटर और सीएनजी (CNG) पर 26.11 किमी/किलोग्राम तक का बेजोड़ माइलेज देती है.
ये भी पढ़ें- कर्व्ड डुअल स्क्रीन और रोबीला लुक! आ रही Creta से छोटी Hyundai की SUV
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं