विज्ञापन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की हुई शुरुआत, पहली फ्लाइट से पायलट का वेलकम मैसेज हुआ वायरल, देखिए वीडियो

आज यानी 15 जून से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू हो गई हैं. पहली फ्लाइट लखनऊ से नोएडा पहुंची. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पायलट पहली फ्लाइट के लिए सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देता नजर आ रहा है.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की हुई शुरुआत, पहली फ्लाइट से पायलट का वेलकम मैसेज हुआ वायरल, देखिए वीडियो
यात्रियों को शुभकामनाएं देते पायलट
सोशल मीडिया

आज का दिन नोएडा और जेवर समेत पूरे यूपी वासियों के लिए काफी ज्यादा खास है. दरअसल, जिस एयरपोर्ट का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वहां आखिरकार पहली उड़ान आज से शुरू हो गई है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की पहली फ्लाइट की उड़ान के साथ एक नया अध्याय शुरू हो गया है. पहली फ्लाइट आज राजधानी लखनऊ से नोएडा पहुंची और इस दौरान यात्रियों में भी अलग ही उत्साह नजर आया. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नोएडा एयरपोर्ट की पहली फ्लाइट का पायलट यात्रियों को शुभकामनाएं देता हुआ नजर आ रहा है.

पायलट का वेलकम मैसेज

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पायलट सभी यात्रियों का लखनऊ से नोएडा की पहली फ्लाइट में स्वागत करता है और फिर शुभकामनाएं देता है. इसके बाद कुछ यात्री तालियां बजाते हुए भी नजर आते हैं. अपने वेलकम मैसेज में पायलट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बारें में जानकारी भी देता है. इस पल को यात्रियों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए रिएक्शन

इस वीडियो को aviation_career_ ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. वीडियो वायरल होने के बाद लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,'ग्रेट जॉब' वहीं कई लोगों ने इसे भारत के एविएशन सेक्टर के लिए बड़ा कदम बताया. एक अन्य यूजर ने लिखा, अब दिल्ली एनसीआर के लोगों को किसी प्रकार के परेशानी नहीं होगी.

NCR को मिला नया एयरपोर्ट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. यह एयरपोर्ट क्षेत्र में बढ़ते हवाई यातायात का दबाव कम करने के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों के लिए भी बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगा.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 2253 नामों वाला शख्स! दुनिया के सबसे लंबे नाम का बना रिकॉर्ड, नाम पढ़ने में लगते हैं 20 मिनट से ज्यादा

यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में 1 छोटे बच्चे ने जवान को सैल्यूट किया और पैर छुए, CISF ने शेयर किया दिल को छू लेने वाला वीडियो

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में रात में खड़ी की कार, सुबह बोनट पर नुकीली चीज से लिखा मिला No Parking, युवक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida International Airport, Jewar Airport
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com