Weather Today LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर और मुंबई समेत देशभर के ज्यादादर राज्यों में मॉनसून की बारिश लगातार जारी है. दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर में पिछले दो दिनों से बारिश लगातार जारी है. जिसकी वजह से ज्यादातर जगहों पर पानी भर गया है. साथ ही ट्रैफिक जाम से लोग परेशान हैं. IMD ने 9 और 10 जुलाई को दिल्ली-NCR के बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र का भी हाल कुछ ऐसा ही है. मौसम विभाग ने मुंबई के लिए आज बारिश का ग्रीन अलर्ट जारी किया है. गनीमत ये है कि रात भर रुक-रुक कर हुई बारिश से निचले इलाकों में पानी नहीं भरा है और रेल, सड़क और हवाई यातायात सामान्य है. फिलहाल बारिश रुक गई है.
Weather Updates Rain Live...
Mumbai Rain LIVE Updates: पालघर में बारिश से सड़क बनी तालाब
महाराष्ट्र के पालघर जिले में भारी बारिश की वजह से सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं. वसई-विरार इलाके में सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई. वाहनों को पानी में घुसकर सड़क पार करनी पड़ रही है. 
Monsoon News LIVE: गुजरात के सूरत में बारिश से बुरा हाल
गुजरात के सूरत में बारिश की वजह से सड़क पर जलभराव हो गया है, जिसकी वजह से लोगों को पानी में घुसकर रास्ता पार करना पड़ रहा है. 
Mumbai Rain LIVE Updates:पालघर में बारिश से से रेलवे ट्रैक पर भरा पानी
महाराष्ट्र के पालघर में तेज बारिश की वजह से रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया, जिसकी वजह से ट्रेन को पानी में होकर गुजरना पड़ रहा है. 
Weather Today LIVE: मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में आज बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. वहीं ईस्ट की अगर बात करें तो बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है. दक्षिण में तमिलनाडु के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है.
Mumbai Rain LIVE Updates: तीन दिन के सर्च ऑपरेशन के बाद नाले से मिला शव
मालाड पूर्व स्थित कुरार गांव में लगातार तीन दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद बुधवार दोपहर करीब 1:31 बजे एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नाले से योगेश वर्मा का शव बाहर निकाला.
Weather Today LIVE: मंबई के मलाड में 3 दिन बाद मिला नाले में बहे शख्स का शव
मुंबई में भारी बारिश और जलजमाव के बीच हादसे भी हो रहे हैं. मालाड पूर्व स्थित कुरार गांव इलाके में नाले में गिरकर लापता हुए एक युवक का शव तीन दिन बाद बरामद कर किया गया मृतक की पहचान 38 साल के योगेश वर्मा के रूप में हुई है.
Monsoon News LIVE: मुंबई में आज बारिश का ग्रीन अलर्ट जारी
मुंबई में आज बारिश का ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है. बुधवार रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है. गनीमत ये है कि निचले इलाकों में पानी नहीं भरा है. रेल, सड़क और हवाई यातायात सामान्य है. मुंबई में अभी बारिश थमी हुई है.
Maharashtra Rain LIVE: 4 लोगों को रेस्क्यू किया, 6-7 लोग मलबे में हो सकते हैं-मंत्री गिरीश महाजन
महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन नेपिंपरी चिंचवाड़ में गिरी इमारत को लेकर कहा कि अंदर करीब 6-7 लोग और हो सकते हैं, अभी 4 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. बाकी लोग अस्पताल में हैं, सभी ठीक हैं. हमारी कोशिशें जारी हैं. अभी मलबा हटाने का काम चल रहा है.
#WATCH पिंपरी चिंचवाड़: महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने कहा, "अंदर करीब 6-7 लोग और हो सकते हैं। अभी 4 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। बाकी लोग अस्पताल में हैं, सभी ठीक हैं। हमारी कोशिशें जारी हैं। अभी मलबा हटाने का काम चल रहा है...मुख्यमंत्री हालात पर नजर रखे हुए हैं...हम अभी… https://t.co/HyKMlKxijN pic.twitter.com/jFitKDy8ZF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2026
Maharashtra Rain LIVE: पिंपरी-चिंचवाड़ के मोशी इलाके में ढही इमारत
महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड़ के मोशी इलाके में बारिश की वजह से एक इमारत ढह गई. राहत और बचाव कार्य जारी है.
#WATCH महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवाड़ के मोशी इलाके में एक इमारत ढह गई। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। pic.twitter.com/LFPSiKr755
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2026
Delhi-NCR Weather LIVE: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास भरा बारिश का पानी
दिल्ली में लगातार हो रही बारिश की वजह से राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में जलभराव हो गया है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास भी पानी भर गया है.
#WATCH दिल्ली: बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में जलभराव हुआ। वीडियो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से है। pic.twitter.com/NhaPLqOj9l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2026
Delhi-NCR Weather LIVE:दिल्ली के मिंटो रोड पर हो रही बारिश
दिल्ली के मिंटो रोड इलाके में भी गुरुवार तड़के से झमाझम बारिश हो रही है.
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो मिंटो रोड से है। pic.twitter.com/qaDmSlkSKb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2026
Delhi-NCR Weather LIVE: दिल्ली के मुनिरका में बारिश से जलभराव
दिल्ली में बुधवार रात से ही झमाझम बारिश का दौर जारी है. बारिश की वजह से राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में जलभराव हो गया है. मुनिरका का हाल देखें.
#WATCH दिल्ली: बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में जलभराव हुआ। वीडियो मुनिरका इलाके से है। pic.twitter.com/3bpSL55TWT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026