विज्ञापन

Mahila Samriddhi Yojana: दिल्‍ली की 17 लाख महिलाओं को रक्षा बंधन पर मिलेगा तोहफा! हर महीने खाते में आएंगे 2,500 रुपये

अब दिल्ली में भी महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे. दरअसल, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रक्षा बंधन पर दिल्ली सरकार इस योजना की शुरुआत कर सकती है.

Mahila Samriddhi Yojana: दिल्‍ली की 17 लाख महिलाओं को रक्षा बंधन पर मिलेगा तोहफा! हर महीने खाते में आएंगे 2,500 रुपये
Delhi Mahila Samriddhi Yojana: दिल्‍ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपये
Source: NDTV File Photo

दिल्ली सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी स्‍कीम 'महिला समृद्धि योजना' की शुरुआत रक्षा बंधन से हो सकती है. इस योजना के तहत 2 लाख 50 हजार रुपए तक की आमदनी वाली महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने की घोषणा की गई थी. सूत्रों के मुताबिक इस योजना में देरी इसलिए हुई, क्योंकि गरीब महिलाओं की सालाना आमदनी का निर्धारण करने में वक्त लगा. इस योजना के तहत दिल्ली की करीब 17 लाख महिलाएं इस योजना के दायरे में आ सकती है. 

दरअसल, इस वर्ष पेश किए गए दिल्ली सरकार के बजट में महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था.वहीं, पिछले वर्ष कौन सी महिलाओं को इस स्कीम के तहत लाभ दिया जाए, इसके लिए मंत्रियों के ग्रुप का गठन किया गया था. अब उन की रिपोर्ट आ जाने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि रक्षा बंधन के मौके पर इस योजना का शुभारंभ कर दिया जाएगा. लाभार्थियों के खाते में सीधे पैसे डिजिटल ट्रांसफर के जरिए किया जाएगा.

लाभ के लिए रखी गई हैं ये शर्तें

ऐसा नहीं है कि सरकार दिल्ली के प्रत्येक महिला को महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रुपये हर महीने देने जा रही है. बल्कि, सरकार ने इस योजना का लाभ देने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं, जो इस प्रकार हैं.

  • इस योजना के लाभार्थियों की सालाना आमदनी ढाई लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
  • किसी भी तरह की सरकारी नौकरी, सरकारी पेंशन, आयकर दाता, चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए.
  • लाभार्थी का आधार बैंक खाते से जुड़ा हो और सरकारी राशन कार्ड होना चाहिए.
  • दिल्ली की रहने वाली हो और उम्र 21 से 60 साल के बीच हो.

यह भी पढ़ें- 25% की छूट के साथ दिल्ली में खरीदें घर, DDA की इस योजना से आशियाने का सपना करें साकार

इससे पहले सरकार ने सरकारी लाभार्थियों की सूची को अपडेट किया था, ताकि दो-दो बार किसी को पेंशन या सरकारी लाभ न मिल सके. इसी कड़ी में दिल्ली में साल भर से चल रही राशन कार्ड की जांच में करीब 7 लाख से ज्यादा अपात्रों का राशन कार्ड कैंसिल कर दिया गया है. इनमें 1 लाख से ज्यादा वो लोग थे, जो आयकरदाता थे. इस बीच ऐसी चर्चा है कि महिला समृद्धि योजना का नाम दिल्ली लक्ष्मी योजना भी किया जा सकता है. दरअसल, इस नाम से पहले से ही केंद्र सरकार की ओर से पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लोन की योजना चल रही है.  

यह भी पढ़ें-  गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए आसान हुआ EPF एडवांस , जानें- कौन-कौन उठा सकेंगे इस सुविधा का लाभ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahila Samriddhi Yojana, Mahila Samriddhi Yojana Eligibility, Mahila Samriddhi Yojana Kya Hai, Mahila Samriddhi Yojana Apply Online
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com