दिल्ली एनसीआर में 24 घंटे से ज्यादा हो रही तेज बारिश लगातार जारी है. दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम जैसे शहरों में भारी बारिश हो रही है. घने बादलों ने पूरी तरह डेरा डाल दिया है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग का कहना है कि अब मॉनसून ने पूरे देश को अपने आगोश में ले लिया है.उत्तरी अरब सागर से मॉनसून के आगे बढ़ने के हालात अनुकूल बने हुए हैं. राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में भी अगले 2-3 दिनों में मॉनसून एक्टिव होकर भारी बारिश ला सकता है.
दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 जुलाई तक बारिश का मौसम बना रहेगा. पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में 9 से 14 जुलाई तक बारिश होती रहेगी.पश्चिमी राजस्थान में आंधी, तूफान, बिजली गिरने के साथ 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. दिल्ली में मॉनसून 2 जून को पहुंचा था, लेकिन पिछले तीन दिनों में बारिश ने जोर पकड़ा है. इंडिया गेट, लोधी रोड, रिज, आया नगर मौसम केंद्रों में भी अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट देखी गई है.
यूपी, पंजाब-हरियाणा में आज बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि बादल घिरे रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश दिल्ली में देखने को मिल सकती है. बिजली की चमक और बादलों की गरज के बीच सुबह से लेकर रात तक बारिश का दौर जारी रहेगा. 9 जुलाई को दिल्ली में आईएमडी का येलो अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से लेकर वेस्ट यूपी तक 10 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 जुलाई तक बरसात का अलर्ट है.पूर्वी उत्तर प्रदेश में गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, प्रयागराज अंचल में 10 से 12 जुलाई के बीच भारी बारिश की चेतावनी है.

Rain in Mumbai
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड में भी 14 जुलाई तक आंधी, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी है. हिमाचल प्रदेश में भी अगले एक हफ्ते तक मौसम तेज बारिश लाएगा. पूर्वी राजस्थान में 9 जुलाई को तेज बारिश होने का अनुमान है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 13 और 14 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है. उत्तराखंड में देहरादून, हल्द्वानी से लेकर चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली जैसे जिलों तक भारी बारिश हो रही है. हिमाचल प्रदेश में शिमला, मनाली समेत बड़े पर्यटक स्थलों पर बारिश हो रही है.
IMD Weather Warning !
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 7, 2026
The Southwest Monsoon is set to complete its journey across India!
Conditions are favourable for the monsoon to advance into the remaining parts of North Arabian Sea, Rajasthan, Haryana, and Punjab, covering the entire country during the next 2–3 days.… pic.twitter.com/7aOZCkQtGz
गुजरात के सूरत में भारी बारिश, मुंबई में राहत
गुजरात के सूरत, वड़ोदरा जैसे शहरों में भारी बारिश हो रही है. सूरत में पिछले एक हफ्ते में रिकॉर्ड बारिश हुई है, जो अभी थमने का नाम नहीं ले रही है. वहीं मुंबई में आज राहत है और ग्रीन अलर्ट है. मुंबई में आज हल्की बारिश का ही अनुमान है.

मध्य प्रदेश में आज का मौसम
पश्चिमी मध्य प्रदेश में 10 जुलाई तक और पूर्वी मध्य प्रदेश में 11 जुलाई तक बारिश हो रही है. विदर्भ में 9 और फिर 13-14 जुलाई को बारिश हो सकती है. 13-14 जुलाई को काफी बड़े इलाके में भारी बारिश छत्तीसगढ़ में होने का अलर्ट है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 11 से 14 जुलाई के दौरान, पूर्वी मध्य प्रदेश में 12 से 14 जुलाई के दौरान बारिश का दौर रहेगा.
बिहार, झारखंड में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पश्चिमी बंगाल, सिक्किम में 14 जुलाई तक लगातार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. झारखंड में 9 से 10 जुलाई तक और फिर 12 से 14 जुलाई तक मौसम बिगड़ा रहेगा. बिहार में 10 से 11 जुलाई के दौरान भारी बारिश होगी. झारखंड में 8 से 12 जुलाई तक आंधी, तूफान, बिजली कड़नकने के साथ तेज हवाओं की चेतानी है. बिहार में 10 से 12 जुलाई के दौरान और ओडिशा में 8-12 जुलाई के दौरान ऐसे ही बारिश होती रहेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं