विज्ञापन

7000 KM दूर जाकर टूटा दिल! देसी महिला बोली- 'इस लोहे के खंभे में क्या खास है भाई?'

क्या कभी सोचा है कि जिस पेरिस के सपनों में लोग खोए रहते हैं, वो किसी को 'फीका' भी लग सकता है? अंकिता नाम की एक भारतीय महिला ने सात समंदर पार जाकर एफिल टावर के सामने जो बेबाक राय दी है, उसे सुनकर पेरिस के दीवानों को मिर्ची लग सकती है. चलिए जानते हैं क्या है ये पूरा माजरा.

7000 KM दूर जाकर टूटा दिल! देसी महिला बोली- 'इस लोहे के खंभे में क्या खास है भाई?'
पेरिस में हुआ मोये-मोये! भारतीय महिला को नहीं भाया एफिल टावर, वीडियो वायरल
anksgotbliss

Eiffel Tower Viral Video: बचपन से फिल्मों में जिस एफिल टावर को देखकर लोग 'हाए-वाए' करते आए हैं, उसी टावर ने एक भारतीय टूरिस्ट का मूड खराब कर दिया. अंकिता नाम की महिला बड़े चाव से करीब 7,000 किलोमीटर का सफर तय कर पेरिस पहुंची थीं. उन्हें लगा था कि वहां जाते ही जिंदगी एकदम 'ऐस्थेटिक' और रोमांटिक हो जाएगी, लेकिन हकीकत देख मोहतरमा का माथा ठनक गया.

ये भी पढ़ें:-पोलिश महिला ने बताया भारत क्यों है बेस्ट? इन 3 सुविधाओं ने जीत लिया दिल, वीडियो वायरल

लोहे का ढांचा या दुनिया का अजूबा? (Indian woman viral video)

अंकिता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए अपनी भड़ास निकाली और साफ कहा कि, उन्हें ये टावर जरा भी पसंद नहीं आया. उनके मुताबिक, टावर के आसपास का माहौल उन्हें एकदम 'बंजर और सूना' लगा. उन्होंने सवाल दाग दिया कि भाई, आखिर इसमें ऐसा क्या है जिसके पीछे दुनिया 'पागल' है? उनके लिए ये सिर्फ एक लोहे का ढांचा था, जिसमें कोई जान नहीं थी. सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो आया, मानो 'कमेंट वॉर' छिड़ गई. कुछ लोगों ने अंकिता का साथ देते हुए कहा, 'बिल्कुल सही...लोग पेरिस को जरूरत से ज्यादा भाव देते हैं (Overhyped)'. वहीं कुछ लोगों ने इसे सोशल मीडिया का भ्रम बताया कि, असलियत में चीजें फोटो जैसी नहीं होतीं.

नजरिया अपना-अपना, बहस जारी है (Paris tourism reaction)

दूसरी तरफ, पेरिस के आशिकों को ये बात हजम नहीं हुई. उन्होंने सलाह दी कि, 'मैडम, टावर की खूबसूरती सिर्फ लोहे में नहीं, बल्कि पेरिस की हवाओं, वहां के इतिहास और रवायतों में है'. किसी ने कहा कि, 'शायद अंकिता जी ने गलत वक्त पर टावर देख लिया, वरना रात की रोशनी में तो ये 'जन्नत' लगता है'. ये वीडियो इस बात का सबूत है कि हर चमकती चीज सोना नहीं होती और हर किसी की पसंद एक जैसी नहीं हो सकती. अंकिता के इस बेबाक अंदाज ने उन लाखों लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है, जो पेरिस जाने के लिए अपनी सेविंग्स लुटाने को तैयार बैठे हैं.

ये भी पढ़ें:-काम-काज छोड़ पांव पसार कर..यहां लोग मार रहे हैं खर्राटे, 'कुंभकरणों' की इस क्लास में विजेता को मिला खास सम्मान

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eiffel Tower Viral Video, Indian Woman In Paris, Ankita Paris Video, Eiffel Tower Not Aesthetic, Paris Tourism Reaction, Indian Tourist Review Paris, Eiffel Tower, Paris Travel, Indian Woman Viral Video, Travel Disappointment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com