विज्ञापन

भारतीय को डेट करने के बाद जर्मन महिला ने सीखा खुश रहने का सबसे आसान तरीका, बोलीं- 'पहले मुझे ये पसंद नहीं था'

भारतीय लड़के को डेट करने के क्या फायदे और नुकसान हैं? जिंदगी में क्या बदलाव आता है? इन्फ्लुएंसर शुभम पाठक ने जब यह सवाल जर्मनी की अलीना से पूछा तो उनके जवाब वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

भारतीय को डेट करने के बाद जर्मन महिला ने सीखा खुश रहने का सबसे आसान तरीका, बोलीं- 'पहले मुझे ये पसंद नहीं था'
अलीना नाम की महिला से बातचीत करते हुए शुभम पाठक की तस्वीर.
Instagram@thelostmonkeyy

Viral Video: नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में घूमते समय शुभम पाठक नाम के भारतीय कंटेंट क्रिएटर ने जर्मनी की एक महिला से भारतीय शख्स को डेट करने के फायदे और नुकसान पूछे. इसका जवाब देते हुए अलीना नाम की महिला ने कहा, 'मुझे लगता है कि भारतीय लड़के अपनी मां के साथ रहने के बहुत आदी होते हैं. उन्हें अपनी मां का आस-पास होना अच्छा लगता है. इसीलिए, वे अपने घर के साफ-सफाई वाले काम भी अधूरे छोड़ देते हैं, जिन्हें उनकी मां ही पूरा करती हैं.'

पहले जो पसंद नहीं था, अब उसमें मिलने लगी खुशी

अलीना ने कहा, 'लेकिन एक अच्छी बात यह है कि भारतीय लड़के बहुत परवाह करने वाले होते हैं, और यह साफ दिखता है कि उनका अपने परिवार के साथ बहुत गहरा जुड़ाव है. दोस्तों के मामले में भी ऐसा ही है. जैसे, मुझे अपना खाना दूसरों के साथ बांटना पसंद नहीं था. लेकिन अब, इतने सारे भारतीयों के साथ रहने की वजह से, मैंने उनके साथ चीजें बांटना सीख लिया है, और सच कहूं तो इससे मुझे खुशी मिलती है. अब मैं खुशी-खुशी अपना खाना दूसरों के साथ बांट लेती हूं.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

'ये इन्फ्लुएंसर हर चीज को एक ही चश्मे से देखते हैं'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कमेंट बॉक्स में अपनी-अपनी राय दे रहे हैं.

एक महिला यूजर ने लिखा, 'सच कहूं तो यह सही है. शुक्र है मेरे पति का पालन-पोषण उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में हुआ और वे कम उम्र में ही घर छोड़ गए, इसलिए वे सक्षम हैं. लेकिन दुर्भाग्य से ज्यादातर पुरुष अत्यधिक अपनी मां पर निर्भर होते हैं.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'हर संस्कृति के अपने फायदे और नुकसान होते हैं. हालांकि, भारतीय पुरुषों के मामले में फायदे से ज़्यादा नुकसान ही हैं.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'ये सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर चीज को एक ही चश्मे से देखते हैं. किसी विदेशी संस्कृति को बस दो हिस्सों में बांटकर और उसे कुछ सीमित दायरे में रखकर समझना वाकई थका देने वाला है. भारत एक विविधताओं वाला देश है, बिल्कुल यूरोप की तरह. हालांकि, मैं स्पेनिश या जर्मन लोगों के बारे में भी कोई आम राय नहीं बनाऊंगा, क्योंकि मैं यहां ड्रेसडेन में घुल-मिल गया हूं. मुझे पता है कि किसी भी संवेदनशील विषय पर बिना सोचे-समझे कोई बयान दे देना कितना जटिल मामला हो सकता है.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'मेरे मामले में तो उल्टा था. मेरी देसी पत्नी ने घर का एक काम भी नहीं किया, जबकि मैं 9 से 6 की नौकरी करता था और घर आने के बाद घर के सारे काम भी मुझे ही करने पड़ते थे. हर स्थिति अलग होती है और किसी भी संस्कृति के बारे में कोई भी आम राय बनाना बिल्कुल बकवास है.'

यह भी पढ़ें:- मुंबई लोकल के बाद भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन में बैठी रूसी महिला, बोली- अनजान के लिए इतनी परवाह!

यह भी पढ़ें:- Uber ड्राइवर की 1 दिन की कमाई सुन शख्स हुआ हैरान, बोला- सीनियर मैनेजर से भी ज्यादा कमाता है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
German Woman, Amsterdam, Indian, Viral Video, Indian Family
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com