विज्ञापन

विदेश में देसी शादी का धमाल, न्यूयॉर्क की सड़कों पर निकली अनोखी बारात, दूल्हा-दुल्हन ने ऐसे दिखाया जलवा

न्यूयॉर्क की मशहूर Fifth Avenue पर एक भारतीय कपल की भव्य बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दूल्हा-दुल्हन ने खुद लाइव गाना गाकर एंट्री की, जिससे पूरी सड़क जश्न में बदल गई. जानिए इस शादी की पूरी कहानी और लोगों की प्रतिक्रियाएं.

विदेश में देसी शादी का धमाल, न्यूयॉर्क की सड़कों पर निकली अनोखी बारात, दूल्हा-दुल्हन ने ऐसे दिखाया जलवा
न्यूयॉर्क की सड़कों पर छाया देसी रंग! कपल की बारात ने 5th Avenue कर दिया बंद

Indian Wedding in New York: भारतीय शादियों की धूम-धाम पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन जब यही रंग विदेश की सड़कों पर देखने को मिल जाए, तो बात ही अलग हो जाती है. हाल ही में एक भारतीय कपल की बारात ने न्यूयॉर्क की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक को जश्न के रंग में रंग दिया. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है, कुछ इसे शानदार बता रहे हैं, तो कुछ इस पर सवाल भी उठा रहे हैं.

न्यूयॉर्क की सड़क बनी बारात का मंच

यह वायरल वीडियो न्यूयॉर्क की मशहूर सड़क Fifth Avenue का है, जहां एक भारतीय बारात ने पूरा माहौल बदल दिया. इस खास मौके पर पंक्ति दोशी और अविश जैन ने अपनी शादी को एक अलग ही अंदाज में पेश किया. दोनों ने पारंपरिक बारात के बजाय लाइव परफॉर्मेंस का रास्ता चुना. ओपन गाड़ी में खड़े होकर माइक्रोफोन के साथ बॉलीवुड गानों पर खुद गाते हुए एंट्री की, जबकि उनके साथ चल रहे मेहमान पारंपरिक कपड़ों में जमकर डांस करते नजर आए.

DJ नहीं, खुद बने सिंगर

आमतौर पर बारात में DJ या बैंड होता है, लेकिन इस बार दूल्हा-दुल्हन ने खुद ही गाने गाकर माहौल बना दिया. इस अनोखी एंट्री ने वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ इंटरनेट यूजर्स को भी हैरान कर दिया. वीडियो को वेडिंग कंटेंट क्रिएटर अमरीश पटेल ने शेयर किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया.

देखें Video:

इतने बड़ी इवेंट के लिए क्या लगती है तैयारी?

न्यूयॉर्क जैसे शहर में इतनी बड़ी सड़क को बंद करना आसान नहीं होता. इसके लिए प्रशासन से परमिशन, पुलिस की निगरानी और पूरी प्लानिंग जरूरी होती है. बताया जा रहा है कि इस इवेंट के लिए पहले से पूरी तैयारी और अनुमति ली गई थी, तभी यह भव्य बारात संभव हो पाई.

लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कई लोगों ने इसे क्रिएटिव और खुशी से भरा पल बताया. तो वहीं कुछ ने सवाल उठाया कि इतनी व्यस्त सड़क को बंद करना क्या सही है.

यह पहली बार नहीं है जब न्यूयॉर्क की सड़कों पर भारतीय शादी का रंग देखने को मिला हो. पिछले साल भी लोअर मैनहट्टन में करीब 400 लोगों की बारात का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें लोग DJ पर जमकर नाचते नजर आए थे.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 24 साल के लड़के ने 4 महीने में खड़ी की 1 करोड़ की कंपनी! अब 10 करोड़ का टारगेट, कहानी कर देगी हैरान

50°C की आग में भी ठंडा आशियाना! ‘ग्रीन मैन' का नारियल जुगाड़ तपती गर्मी में ऐसे बचा रहा है परिंदों की जान

भारत लौटना NRIs के लिए क्यों है मुश्किल? बेल्जियम में रह रहे भारतीय ने बताई ऐसी वजह, यकीन नहीं होगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Wedding In New York, Indian Wedding, New York
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com