विज्ञापन

न्यूयॉर्क में गिरी तीन मंजिला इमारत, 2 की मौत कई घायल, बचाव कार्य जारी

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक तीन मंजिला इमारत के गिर गया. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है. पुलिस ने आसपास के रास्तों को इमारत गिरने की घटना के कारण बंद कर दिया था.

न्यूयॉर्क में गिरी तीन मंजिला इमारत, 2 की मौत कई घायल, बचाव कार्य जारी
न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में गिरी बिल्डिंग
X हैंडल
न्यूयॉर्क:

अमेरिका के प्रसिद्ध शहर न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन इलाके में तीन मंजिला इमारत ढहने से दो व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया. न्यूयॉर्क सिटी फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, चार लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था. अस्पताल में एक और शख्स की मौत हो गई है जबकि छह अन्य को मामूली चोट आई है.

अचनाक ढह गई ब्रकुलिन की बिल्डिंग 

एफडीएनवाई ने बताया कि बुधवार को स्थानीय समयानुसार शाम करीब 4:00 बजे उन्हें सूचना मिली कि ब्रुकलिन के फ्लैटबुश इलाके में एक निर्माण स्थल के किनारे बनी इमारत ढह गई, जिसके मलबे में कुछ लोग फंस गए हैं. घटनास्थल के वीडियो में दमकलकर्मी मलबे को हटाते हुए और एक शख्स को मलबे से बाहर निकालते हुए दिखाई दिए.  

राहत और बचाव कार्य जारी 

घायल श्रमिकों को इलाज के लिए किंग्स काउंटी अस्पताल ले जाया गया, हालांकि उनकी हालत के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. इमारत ढहने के बाद खोज और बचाव अभियान जारी था. एफडीएनवाई के हवाले से मिली रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना में करीब 10 अन्य लोग घायल हुए हैं.

लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) ने स्थानीय निवासियों और आने-जाने वालों से अपील की है कि वे इस घटना के बाद बेडफोर्ड एवेन्यू और फ्लैटबुश एवेन्यू के आसपास के इलाके से दूर रहें. एनवाईपीडी ने 'एक्स' पोस्ट में चेतावनी दी कि इस इलाके में सड़कें बंद हो सकती हैं और ट्रैफिक में देरी हो सकती है. उन्होंने वाहन चालकों को सलाह दी कि वे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें, ताकि कोई परेशानी न हो और आपातकालीन बचाव दल अपना काम आसानी से कर सके.

न्यूयॉर्क की गर्वनर ने जताया शोक 

न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा कि ब्रुकलिन में इमारत ढहने की घटना में जिन लोगों ने अपने किसी करीबी को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं. प्रशासन उनके संपर्क में है और हर संभव मदद का भरोसा दिया गया है, जबकि अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि आखिर क्या हुआ. न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोरान क्वामे ममदानी ने भी इस घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आपातकालीन बचाव दल घटनास्थल को सुरक्षित करने और इस हादसे से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए काम कर रहे हैं. एक्स पोस्ट में, ममदानी ने कहा कि क्लैरेंडन रोड से बेडफोर्ड एवेन्यू तक फ्लैटबुश एवेन्यू बंद हैकृपया इस इलाके में जाने से बचें ताकि बचाव दल अपना काम कर सकें. उन्होंने आगे कहा कि जब अधिकारी घटना के विवरण की पुष्टि करने की स्थिति में होंगे, तब शहर प्रशासन की ओर से और जानकारी दी जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New York, US News, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com