विज्ञापन

गौशाला में 10 हजार गायों के बीच शादी के फेरे लेगा कपल, कहा- 'हमारा प्री-वेडिंग शूट भी यही हुआ था'

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर निधि राठौड़ का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

गौशाला में 10 हजार गायों के बीच शादी के फेरे लेगा कपल, कहा- 'हमारा प्री-वेडिंग शूट भी यही हुआ था'
निधि एक यूट्यूबर भी हैं जो RAMPYARI & Pariwar के नाम से अपना चैनल चलाती हैं.
Instagram@ram_pyarii__

Viral Video: यूट्यूबर निधि राठौड़ कुछ ही दिनों बाद गौशाला में शादी के 7 फेरे लेने वाली हैं. सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने यह जानकारी साझा की है. निधि ने कहा, 'एक शादी में हर कोई चाहता है कि जयमाला अच्छी हो, डेकोरेशन अच्छी हो, प्रोग्राम अच्छा हो और दूल्हा-दुल्हन की एंट्री एकदम यूनिक हो. लेकिन कोई भी फेरों के बारे में नहीं सोचता. वे बस एक छोटा सा मंडप लगा देते हैं और उसी भी सबकुछ हो जाता है. लेकिन हमने इस बारे में सोचा है.'

'हमारी शादी यहीं पक्की हुई थी'

निधि ने कहा, 'हम अपनी शादी के फेरे 10 हजार गायों के बीच लेने वाले हैं. हमारी शादी पक्की यहीं से हुई थी. हमारा प्री-वेडिंग का शूट भी यहीं हुआ था. अब फेरे में यहीं होने वाले हैं. हमारी शादी संतों की उपस्थिति में उनके आर्शीवाद से होगी. ऐसे हमें 10 हजार गौमाताओं का आशीष और सानिध्य प्राप्त होगा. ये हमारे जीवन का एक नया आरंभ है, जहां हम जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाने का वादा करेंगे. मुझे खुशी है कि हम अपना पहला कदम गायों के बीच से उठाएंगे.'

'शादी की पार्टी गार्डन में ही होगी'

निधि ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया, 'हमारा मन पूरी शादी गौशाला में करने का था. लेकिन एक शादी से हर फैमिली के सपने और इच्छाएं होती हैं, इसीलिए हमनें सिर्फ फेरे गौशाला में रखे हैं. यानी दावत और शादी की बाकी रस्में पास के एक गार्डन में होने वाली हैं. फेरे दिन में हो जाएंगे और रिसेप्शन रात के वक्त होगा. इसीलिए दोनों ही चीजें एक ही दिन हो जाएंगी.' 

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर मिले ये रिएक्शन्स

सोशल मीडिया पर निधि के इस वीडियो को देखकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'आपने बहुत सुंदर फैसला किया है. भगवान करे आप हमेशा सुखी रहें और स्वस्थ वैवाहिक जीवन जियें.

दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये तो किसी सपने की तरह लग रहा है. आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'ये बेस्ट फैसला है. ऐसा हमले पहली बार सुना है, पर ये अच्छा है.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'मैंने जिंदगी में आज तक ऐसी शादी नहीं देखी. आप दोनों को यह फैसला लेने के लिए बहुत-बहुत बधाई.'

यह भी पढ़ें:- 'भारत अब पहले जैसा नहीं रहा', 10 साल से यहां रह गई पोलैंड की महिला को 5 बातों ने कर दिया हैरान

यह भी पढ़ें:- UPSSSC PET परीक्षा देने निकली बेटी को सुबह 4:30 बजे साइकिल से छोड़ने निकले पिता, वीडियो ने जीता दिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Unique Wedding, Indian Wedding, Viral Video, Pre-wedding Shoot, Viral Wedding Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com