Indian Wins 26 Lakh Lottery: कहते हैं कि अगर इंसान उम्मीद का दामन थामे रखे, तो किस्मत कभी न कभी दरवाजा खटखटा ही देती है. ऐसा ही कुछ हुआ यूएई में रहने वाले 44 साल के भारतीय प्रवासी सैदलावी कारियोडन वरीचलिल (Saidalavi Kariodan Varichalil) के साथ. यूएई में बीते 17 सालों से रह रहे और एक स्कूल में चौकीदारी करने वाले केरल के सैदलावी की किस्मत आखिरकार चमक गई. उन्होंने बिग टिकट लॉटरी के लेटेस्ट ड्रॉ में 26 लाख रुपये का इनाम जीता है. लगातार 4 साल से टिकट खरीद रहे सैदलावी का मानना है कि, 'सही वक्त आने पर मेहनत का फल जरूर मिलता है.'
ये भी पढ़ें:-भारत लौट रहे भारतीय परिवार को गले लगाकर फूट-फूटकर रोई अमेरिकी महिला, दिल छू लेगा ये Viral Video
4 साल का लंबा इंतजार के बाद एक लकी टिकट (4 Years of Wait and One Lucky Ticket)
केरल के रहने वाले सैदलावी पिछले 17 सालों से संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे हैं और वहां एक स्कूल में वॉचमैन का काम करते हैं. सालों की कड़ी मेहनत और रोजमर्रा की जद्दोजहद के बीच उन्होंने कभी उम्मीद का साथ नहीं छोड़ा. सैदलावी पिछले 4 सालों से हर महीने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लॉटरी टिकट खरीद रहे थे. इस बार बिग टिकट के सीरीज 289 में उनकी किस्मत ऐसी रंग लाई कि, वे एक झटके में मालामाल हो गए. चौंकाने वाली बात ये रही कि उनका ये जीतने वाला टिकट उनके दोस्त अनूब ने रैंडमली ने चुना था. जब ड्रॉ का नतीजा आया तो दोनों दोस्तों के लिए ये किसी सपने के सच होने जैसा था. उन्हें 1,00,000 दिरहम यानी करीब 26 लाख रुपये का जैकपॉट मिला.

Photo Credit: pexels
ये भी पढ़ें:-VIDEO: 3BHK फ्लैट और 2.53 लाख का खर्च! बेंगलुरु शिफ्टिंग पर इस कपल का बिल देखकर उड़ जाएंगे होश
इनाम के पैसों से परिवार की मदद करने का प्लान (Plan to Support Family with Prize Money)
इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद सैदलावी ने कहा कि, वो अपने हिस्से की रकम भारत में रह रहे अपने परिवार को भेजेंगे, ताकि उनकी जरूरतें पूरी हो सकें. किस्मत का ये तोहफा मिलने के बाद भी उन्होंने अगला टिकट खरीदना बंद नहीं किया है. दूसरे प्रतिभागियों को मैसेज देते हुए उन्होंने कहा, 'उम्मीद बनाए रखिए, एक न एक दिन आपका भी वक्त जरूर आएगा.' अच्छी खबर ये है कि, इस ड्रॉ में सिर्फ सैदलावी ही अकेले विजेता नहीं रहे. खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 5 विजेताओं ने मिलकर 5,00,000 दिरहम का इनाम जीता. इनमें केरल के 28 साल के अखिल चंद्रन और 33 साल के सरथ शसीधरन भी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें:-'Reels की खूबसूरती पर न जाएं!' विदेश जाकर बसने से पहले क्यों देख लेना चाहिए ये Viral Video?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं