विज्ञापन

7652 करोड़ की लॉटरी में असली बाजी मार गए ये 2 'हारे' हुए खिलाड़ी, टिकट में छपे 'मल्टीप्लायर' ने पलटी किस्मत

Mega Millions Jackpot Results 2026: अमेरिका में 7654 करोड़ रुपये का मेगा जैकपॉट निकल चुका है. लेकिन गेम के नए इन-बिल्ट नियमों के चलते असली बाजी उन दो खिलाड़ियों ने मारी, जो मुख्य जैकपॉट हारकर भी रातोंरात करोड़पति बन गए.

7652 करोड़ की लॉटरी में असली बाजी मार गए ये 2 'हारे' हुए खिलाड़ी, टिकट में छपे 'मल्टीप्लायर' ने पलटी किस्मत
मेगा मिलियंस लॉटरी रिजल्ट 2026: 7652 करोड़ की लॉटरी किसने जीती? (सांकेतिक तस्वीर)
Pexels

Lottery News: अमेरिका की सबसे लोकप्रिय लॉटरी मेगा मिलियंस (Mega Millions) के ताजा नतीजों ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है. हर तरफ चर्चा फ्लोरिडा (Florida) के उस इकलौते टिकट की है, जिसने 800 मिलियन डॉलर (करीब 7,654 करोड़ रुपये) का मुख्य जैकपॉट अपने नाम किया है. लेकिन इस मुकाबले के असली बाजीगर न्यूयॉर्क (New York) और इलिनोइस (Illinois) के दो ऐसे खिलाड़ी रहे, जो मुख्य इनाम हारने के बावजूद एक नए इन-बिल्ट नियम की बदौलत रातोंरात क्रमशः $3 Million (28.7 करोड़ रुपये) और $5 Million (47.8 करोड़ रुपये) घर ले गए.

इस खेल का सबसे बड़ा बदलाव इसका टिकट प्राइस और इन-बिल्ट मल्टीप्लायर सिस्टम है. Lohud की रिपोर्ट के अनुसार, पुराना Megaplier अब पूरी तरह रिटायर हो चुका है. अब खेल का नियम बदल गया है. खिलाड़ियों को गुणात्मक इनाम पाने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ता, बल्कि 5 डॉलर (करीब 478 रुपये) के मूल टिकट में ही मल्टीप्लायर फीचर ऑटोमैटिकली शामिल आता है. यह सिस्टम मुख्य जैकपॉट को छोड़कर बाकी सभी श्रेणियों के इनामों को रैंडम आधार पर 2, 3, 4, 5 या सीधे 10 गुना तक बढ़ा देता है.

एक नंबर से चूका जैकपॉट, फिर कंप्यूटर ने पलटी किस्मत

मंगलवार रात हुए ड्रॉ में, जिसके विनिंग नंबर्स 34-70-59-48-49 और मेगा बॉल 12 थे, इन दोनों खिलाड़ियों की आखिरी गोल्डन बॉल मैच नहीं हो पाई. 6 के 6 नंबर सही मिलने के ऑड्स 29 करोड़ में से सिर्फ 1 (1 in 290,472,336) होते हैं. इस नामुमकिन गणित के कारण वे मुख्य जैकपॉट से तो चूक गए, लेकिन शुरुआती 5 सफेद बॉल मैच होने की वजह से उनका बेस प्राइज 1 मिलियन डॉलर पक्का हो गया. यहां कंप्यूटर द्वारा उनके टिकट पर पहले से प्रिंटेड मल्टीप्लायर ने तकदीर बदल दी. न्यूयॉर्क के खिलाड़ी को 3X गुणांक मिला जिससे उसकी रकम 28.7 करोड़ रुपये हो गई, जबकि इलिनोइस के खिलाड़ी को 5X गुणांक मिला जिससे उसका इनाम सीधे 47.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

पैसा किस्तों में लो या एकमुश्त, विजेता की मर्जी

विजेताओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण वित्तीय सबक इसके भुगतान विकल्पों में छिपा है. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 17 मार्च के बाद पहली बार किसी ने मेगा मिलियंस का ग्रैंड जैकपॉट हिट किया है. अब फ्लोरिडा के इस अज्ञात विजेता के पास पैसे लेने के दो कानूनी रास्ते हैं. पहला- 'एनुइटी' विकल्प, जिसमें अगले 29 वर्षों तक सालाना किश्तें मिलती हैं और महंगाई से सुरक्षा के लिए हर साल 5% ज्यादा बड़ी रकम दी जाती है. दूसरा रास्ता 'कैश पेआउट' है, जहां विजेता को तुरंत एकमुश्त 344.2 मिलियन डॉलर (करीब 3,292 करोड़ रुपये) का कैश सम ट्रांसफर कर दिया जाएगा.

क्या इस बार भी लावारिस रह जाएगा खजाना?

न्यूयॉर्क पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि फ्लोरिडा में ही पिछले साल 15 अगस्त को 39 मिलियन डॉलर (करीब 373 करोड़ रुपये) का जैकपॉट बिका था, लेकिन राज्य के नियमों और समय सीमा के बावजूद उस इनाम को दावा करने कोई नहीं पहुंचा और वह पूरा पैसा Unclaimed ही रह गया. ऐसे में लॉटरी एक्सपर्ट्स की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि 7,652 करोड़ रुपये जीतने वाला यह नया विजेता अपनी रकम का दावा करने कब सामने आता है.

ये भी पढ़ें:- 4 आमों की कीमत 2.11 लाख रुपये, पर जब बात 'मां' की आई तो किसान ने दे दिया 1.39 लाख का भारी डिस्काउंट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mega Millions Lottery, Florida, New York, US Lottery Jackpot, World News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com