विज्ञापन

एक झटके में खरबपति बना शख्स, 44 ड्रॉ के बाद लगा पूरे 13 सौ करोड़ का जैकपॉट!

यूएस में रहने वाले एक शख्स ने पावरबॉल लॉटरी में 1.04 अरब डॉलर का जैकपॉट जीतकर इतिहास रच दिया है. 44 ड्रॉ के लंबे इंतजार के बाद इस शख्स की किस्मत चमकी है.

एक झटके में खरबपति बना शख्स, 44 ड्रॉ के बाद लगा पूरे 13 सौ करोड़ का जैकपॉट!
लिनोइस के शख्स ने जीता 1 अरब डॉलर का पावरबॉल जैकपॉट (सांकेतिक तस्वीर)
Pexels

Lottery Winner: अमेरिका के इलिनोइस राज्य में एक शख्स की किस्मत रातों-रात ऐसी चमकी कि हर कोई हैरान रह गया. इस खुशनसीब ने बुधवार रात हुए पावरबॉल ड्रॉ में सभी 6 नंबरों का बिल्कुल सटीक अनुमान लगाकर लगभग 1.40 अरब डॉलर (करीब 13357 करोड़ रुपये) का जैकपॉट जीत लिया है. यह इस साल का अब तक का सबसे बड़ा और पावरबॉल के इतिहास का 8वां सबसे बड़ा जैकपॉट है. इस शानदार जीत ने महज एक ही झटके में इस आम इंसान को अरबपतियों की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया है.

कैसे मिलेगा पैसा?

एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार रात निकले इस ड्रॉ के विनिंग नंबर 4, 26, 66, 67, 69 और लाल पावरबॉल 9 थे. अब इस विजेता के पास अपनी इनामी राशि घर ले जाने के दो शानदार विकल्प हैं. या तो वह पूरी रकम को 29 सालों में सालाना किस्तों के रूप में ले सकता है, या फिर एकमुश्त 450.5 मिलियन डॉलर (करीब 4291 करोड़ रुपये) का कैश पेमेंट चुन सकता है. हालांकि, नियम के मुताबिक दोनों ही विकल्पों में इस इनामी रकम पर टैक्स काटा जाएगा.

44 ड्रॉ के बाद खत्म हुआ लंबा सूखा

इस जैकपॉट की जीत ने एक लंबे इंतजार को भी खत्म कर दिया है. दरअसल, बीते 2 मई के बाद से कोई भी खिलाड़ी पावरबॉल जैकपॉट नहीं जीत पाया था. बुधवार का यह ड्रॉ लगातार 44वां ऐसा मौका था जब लोग अपनी किस्मत आजमा रहे थे. आखिरकार, इलिनोइस में बिके इस इकलौते टिकट ने जैकपॉट के इस लंबे सूखे पर पूरी तरह से पूर्णविराम लगा दिया.

अमेरिकी लॉटरी इतिहास के सबसे बड़े इनाम

बताते चलें कि अमेरिका में इतने बड़े जैकपॉट का निकलना अब एक आम बात सी हो गई है. पिछले साल ही दो बार पावरबॉल जैकपॉट का आंकड़ा 1 अरब डॉलर के पार गया था. इसमें क्रिसमस ईवी पर जीता गया 1.8 अरब डॉलर (करीब 17163 करोड़ रुपये) का इनाम भी शामिल है, जो अमेरिकी लॉटरी के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा प्राइज माना जाता है. इसके अलावा, सितंबर 2025 में मिसौरी और टेक्सास के दो टिकटों ने मिलकर 1.787 अरब डॉलर का इनाम जीता था, जो देश के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा लॉटरी जैकपॉट था.

ये भी पढ़ें:- सूर्य ग्रहण का शानदार VIDEO, ओलंपिक स्केटबोर्डर ने हवा में उड़कर किया लाइफ का सबसे बेस्ट स्टंट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Powerball, Jackpot, Illinois Lottery, Lottery Winner, America
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com