विज्ञापन

ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एडम गिलक्रिस्ट का World record तोड़ मचाई खलबली, दुनिया के पहले विकेटकीपर बने

Rishabh Pant Creates History: ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है. एडम गिलक्रिस्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ पंत ने एक ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है.

ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एडम गिलक्रिस्ट का World record तोड़ मचाई खलबली, दुनिया के पहले विकेटकीपर बने
Rishabh Pant record, IND vs SL 1st Test

Rishabh Pant record in Test: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत के ऋषभ पंत ने एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है. बतौर विकेटकीपर पंत ने एक खास कारनामा कर दिखाया है. बता दें कि पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दो विकेट पर 288 रन बनाए, जिसमें देवदत्त पडिक्कल ने 131 नाबाद और पंत ने 27 रन की नाबाद पारी खेली है. पंत ने अपनी 27 रन की पारी में एक छक्का और तीन चौके लगाने में सफल रहे हैं. एक छक्का लगाकर पंत ने  एडम गिलक्रिस्ट का World record तोड़ दिया है. 

पंत अब विदेशी धरती पर टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर बन गए हैं. पंत के नाम बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज विदेशी धरती पर 57 छक्के दर्ज हो गए हैं. वहीं, एडम गिलक्रिस्ट ने विदेशी धरती पर 56 छक्के लगाए थे. 

विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज

  • ऋषभ पंत (भारत) – 57 छक्के
  • एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) – 56 छक्के
  • एमएस धोनी (भारत) – 37 छक्के
  • क्विंटन डी कॉक (साउथ अफ्रीका) – 18 छक्के
  • रॉड मार्श (ऑस्ट्रेलिया) – 16 छक्के

100 छक्के लगाने की दहलीज पर 

पंत ने अबतक टेस्ट में 98 छक्के लगाए हैं. अब दो छक्के लगाते ही पंत टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. वहीं, ऐसा करने वाले पंत दुनिया के चौथे बल्लेबाज भी बन जाएंगे. उम्मीद है कि टेस्ट मैच के दूसरे दिन 100 छक्के पूरा करने में सफल रहेंगे. 

बता दें कि पडिक्कल ने अबतक 178 गेंद पर 131 रन बनाए हैं जिसमें 12 चौके और एक छक्के लगाए हैं. वहीं, केएल राहुल 77 रन बनाकर रिटायरहर्ट हुए. दूसरी ओर शुभमन गिल 16 रन बनाकर आउट हुए. भारत के ओपनर यशस्वी जायसवाल 32 रन बनाकर रन आउट हुए. पंत और पडिक्कल क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों के बीच 52 रन की पार्टनरशिप हो गई है. दूसरे दिन आज पडिकक्ल दोहरा शतक जमाने की कोशिश करेंगे तो वहीं, पंत शतक बनाने का प्रयास करेंगे. भारत की नजर बड़ा स्कोर खड़ा करने पर होगा.  

ये भी पढ़ें- 'यह हमारे लिए सबसे ऊपर', कोटक ने डिकोड किया पडिक्कल का शतक, बताया कि अब सुदर्शन और देवदत्त में अब कौन खेलेगा

ये भी पढ़ें- अजीत अगरकर के बाद यह भारतीय दिग्गज बनेगा चीफ सेलेक्टर? रिपोर्ट में हुआ बड़ा दावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishabh Rajendra Pant, India Vs Sri Lanka 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com