विज्ञापन

भारत लौट रहे भारतीय परिवार को गले लगाकर फूट-फूटकर रोई अमेरिकी महिला, दिल छू लेगा ये Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों अमेरिका से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो दो अलग देशों के लोगों के बीच के गहरे रिश्ते को बयां कर रहा है. इंटरनेट पर ये वीडियो खूब देखा और शेयर किया जा रहा है.

भारत लौट रहे भारतीय परिवार को गले लगाकर फूट-फूटकर रोई अमेरिकी महिला, दिल छू लेगा ये Viral Video
'देश छूट रहा था और आंखें उनकी नम थीं...' अमेरिकी पड़ोसन के आंसुओं ने जीता सोशल मीडिया का दिल
Photo-vijay_kokkeragadda

American woman cries Indian neighbours farewell: कहते हैं इंसान अपने व्यवहार से किसी भी अनजाने शहर या देश में अपना ठिकाना बना लेता है, लोगों के दिलों में घर कर लेता है और जब यही रिश्ते पीछे छूट रहे हों या दूर जा रहे हों, तो आंखों से आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ता है. जब कोई अपने वतन लौटता है, तो पीछे सिर्फ यादें नहीं, बल्कि ऐसे रिश्ते छोड़ जाता है जो ताउम्र याद रहते हैं. अमेरिका में रह रहे एक भारतीय परिवार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. जब वे हमेशा के लिए भारत लौटने लगे, तो उनकी अमेरिकी पड़ोसन का प्यार देखकर इंटरनेट पर लाखों लोगों की आंखें नम हो गईं. 

ये भी पढ़ें:-'Reels की खूबसूरती पर न जाएं!' विदेश जाकर बसने से पहले क्यों देख लेना चाहिए ये Viral Video?

गले लगाकर रोने लगी अमेरिकी पड़ोसन (American Woman Emotional Farewell Video)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर विजय कोक्केरा गड्डा (vijay_kokkeragadda) नाम के एक यूजर ने बेहद इमोशनल वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे और उनकी पत्नी अपने घर के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं, तभी उनकी अमेरिकी पड़ोसन दौड़ती हुई उनके पास आती है और भारतीय कपल को कसकर गले लगा लेती है और अपने इमोशंस नहीं रोक पाती. अपने प्यारे पड़ोसी के दूर जाने का दुख...आंखों से बहते आंसू अमेरिकन महिला का दर्द बयां कर रहे हैं. इस बीच भारतीय कपल भी उन्हें संभालते हैं और उनके चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल आ जाती है.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: 3BHK फ्लैट और 2.53 लाख का खर्च! बेंगलुरु शिफ्टिंग पर इस कपल का बिल देखकर उड़ जाएंगे होश

दोस्त ने बिना बताए रिकॉर्ड किया खूबसूरत पल (Unplanned Viral Farewell Moment Video)

विजय ने अपनी पोस्ट में बताया कि, ये पल उस वक्त का है जब वे डेट्रॉइट एयरपोर्ट के लिए निकलने ही वाले थे. खास बात ये है कि कपल को बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनका कोई दोस्त चुपके से इस खूबसूरत पल को कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा है. बाद में जब दोस्त ने उन्हें ये वीडियो भेजा, तो उन्हें फील हुआ कि उनके पास कितने अनमोल लोग हैं. इस इमोशनल कर देने वाले वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. वीडियो देख चुके एक यूजर ने कहा कि, 'हर भारतीय को विदेशों में ऐसा ही व्यवहार और अपनी छाप छोड़नी चाहिए.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये सीमा के पार बना एक अनोखा रिश्ता है.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'प्यार एक ऐसी भाषा है जिसे हर कोई समझ सकता है.'

ये भी पढ़ें:-इलाज के पैसे खत्म हुए तो पिता ने खोदी 2 साल की बेटी की कब्र, सालों बाद उसी जगह खिले सूरजमुखी के फूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
American Woman, Neighbours, Emotional Video, NRI, India Return
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com