Viral News: थाईलैंड घूमने गए एक भारतीय युवक को चूना लग गया. पटाया में उसके साथ कथित तौर पर ठगी हो गई. जानकारी के मुताबिक, भारतीय पर्यटक से 1000 रुपये के हर्बल प्रोडक्ट के लिए धोखे से 75 हजार रुपये ले लिए गए. इस धोखाधड़ी के बाद भारतीय पर्यटक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और इस मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पटाया में इस तरह की हाल के दिनों में कई घटनाएं सामने आईं हैं.
28 अक्टूबर रात को हुई घटना
घटना 28 अक्टूबर 2026 को रात करीब 11:30 बजे हुई है. 28 वर्षीय भारतीय पर्यटक ने पुलिस को बताया कि उसे एक हर्बल प्रोडक्ट खरीदने का ऑफर दिया. प्रोडक्ट की कीमत करीब 1000 रुपये (380 थाई बाट) थी. इसके बाद वह हर्बल प्रोडक्ट खरीदने के लिए राजी हो गया.
The Pattaya News की रिपोर्ट के मुताबिक, उसने क्रेडिट कार्ड से पेमेंट किया. पर उसके साथ धोखा हो गया. 1000 रुपये लेने के बजाय उसके क्रेडिट कार्ड से 75000 रुपये अधिक कट गए. इसके उसने पुलिस से संपर्क किया.
हर्बल प्रोडक्ट खरीदने का दिया ऑफर
भारतीय पर्यटक ने पुलिस को बताया कि वह पटाया सेकंड रोड पर एक हर्बल दुकान के पास से गुजर रहा था. पाकिस्तानी लग रहे एक व्यक्ति उसके पास आया और उसे 380 बाट में एक हर्बल प्रोडक्ट बेचने लगा. पर्यटक ने सोचा कि उसे बस इतनी ही रकम चुकानी होगी, इसलिए वह इसे खरीदने के लिए तैयार हो गया.
यह भी पढ़ें | अमेरिकी मेडिकेयर में $227 मिलियन का फ्रॉड, भारतीय नागरिक ने कहा- पाकिस्तानी कंपनी से खरीदा था निजी डेटा
उसने क्रेडिट कार्ड से पेमेंट किया. बाद में उसे पता चला कि उसके क्रेडिट कार्ड से 27,600 बाट काट लिए गए हैं, जो बताई गई कीमत से 72 गुना से भी अधिक है. भारतीय पर्यटक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है. बता दें कि पटाया के इसी इलाके में हाल में इस तरह की कई घटनाएं हुईं हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें
शादी में बुलाने के लिए नहीं थे रिश्तेदार, दूल्हे ने सोशल मीडिया पर अजनबियों को दे दिया न्योता
फ्रांस से मां को भारत घुमाने लाई बेटी, जयपुर में अनजान शख्स की स्कूटी पर बैठ गई दोनों; बताया अनुभव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं