विज्ञापन

101 घंटे तक बिना रुके उड़ती रही बाज 'अलंग', 5,700 KM पार कर सोमालिया पहुंची अमूर फाल्कन

अमूर फाल्कन (बाज) 'अलंग' ने 101 घंटे तक लगातार उड़ान भरकर 5,700 किलोमीटर का सफर तय करते हुए सोमालिया पहुंचने का अद्भुत रिकॉर्ड बनाया. वहीं, उसका साथ 'अपापांग' अभी भी लगातार उड़ ही रहा है.

101 घंटे तक बिना रुके उड़ती रही बाज 'अलंग', 5,700 KM पार कर सोमालिया पहुंची अमूर फाल्कन
101 घंटे तक बिना रुके उड़ती रही 'अलंग
X@byadavbjp

Viral News: 5700 किलोमीटर की लंबी दूरी, 101 घंटे का लगातार सफर... न रास्ते में कहीं रुकना, न कहीं आराम करना... यह सब एक पल में थोड़ा असंभव लगेगा, लेकिन मणिपुर से उड़ाने भरने वाली अमूर फाल्कन (बाज) 'अलंग' ने इसे सच साबित कर दिया है. अलंग 101 घंटे तक लगातार उड़ान भरकर मणिपुर से सोमालिया पहुंच गई, जबकि उसका साथी अपापांग भी लगातार 95 घंटे में 4100 किमी की दूरी तय कर अभी अफ्रीका की ओर उड़ रहा है. दोनों अमूर फाल्कन बाज पिछले महीने ही 23 देशों की यात्रा करके मणिपुर लौटे थे. 

अरब सागर के ऊपर लगातार उड़ान

तमिलनाडु की सीनियर IAS अफसर सुप्रिया साहू ने अलंग और अपापांग को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है. अपनी पोस्ट में IAS सुप्रिया ने बताया कि अलंग सोमालिया पहुंच गई है. उसने 101 घंटे लगातार उड़कर 5700 किमी का सफर तय किया है. इस दौरान वह बीच में कहीं पर भी नहीं रुकी और न ही नीचे उतरी. वह लगातार अरब सागर के ऊपर उड़ती चली गई.

Latest and Breaking News on NDTV

आईएएस सुप्रिया ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा कि अलंग का साथी अपापांग अभी भी उड़ रहा है. वह 95 घंटे में 4100 किमी का सफर पूरा कर चुका है और अफ्रीका की ओर लगातार बढ़ रहा है. इससे पहले 19 नवंबर की अपनी पोस्ट में सुप्रिया साहू ने बताया कि पक्षियों के पुराने प्रवासी रास्तों पर फिर से हलचल शुरू हो गई है. 

23 देशों की यात्रा के बाद लौटे थे मणिपुर

हमारे पुराने दोस्त अमूर फाल्कन 'अपापांग' और 'अलंग' अफ्रीका की ओर निकल पड़े हैं. बता दें कि अमूर फाल्कन बाज की एक प्रजाति है. 'अपापांग' और 'अलंग' पिछले महीने 22 अक्टूबर को ही 23 देशों की यात्रा के बाद मणिपुर पहुंचे थे, जिस पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इन दोनों की तस्वीरें साझा करते हुए इन्हें 'ग्लोबल सिटीजन' बताया था. 

नवंबर 2025 में भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) के वैज्ञानिकों ने इन्हें टैग किया था. तब से वैज्ञानिक इनकी हर उड़ान को ट्रैक कर रहे थे. अफ्रीका से एशिया तक, 23 मुल्कों का चक्कर काटकर ये फिर उसी धरती पर लौटे हैं, जहां इनका बेसब्री से इंतजार हो रहा था. 22 अक्टूबर को मणिपुर पहुंचने से पहले दोनों बाज 11 दिन पहले पूर्वोत्तर चीन में अपने ब्रीडिंग एरिया से उड़े थे.

95 घंटे से लगातार उड़ रहा अपापांग

इसके बाद मणिपुर के तामेंगलोंग में 'चिउलुआन' (Chiuluan) में लगभग 25 दिन बिताने के बाद ये दोनों बाज फिर से अपनी यात्रा पर निकल गए. मणिपुर अमूर फाल्कन ट्रैकिंग प्रोजेक्ट फेज 2 के ताजा ट्रैकिंग मैप के अनुसार, लगातार 4 दिन से अधिक समय (101 घंटे) तक उड़कर अलंग सोमलिया पहुंच गई, जबकि अपापांग अभी भी लगातार 95 घंटे से उड़ता चला जा रहा है. 

कर्नाटक का कोक्कारेबेल्लरु गांव जहां प्रवासी पक्षी 'बेटी' बनकर आते हैं,उनके बीट से लहलहाती हैं फसलें

परिंदों की कोई सरहद नहीं होती... 23 देशों का सफर कर 11 दिन में भारत लौटे अपापांग और अलांग; यहां से किधर जाएंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amur Falcon, Amur Falcon Manipur, Amur Falcon Migration Route, Amur Falcon News, Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com