विज्ञापन

सिर्फ 10 हजार में इंडिया घूमने निकली लड़की, 6 राज्यों का ट्रैवल खर्चा सुनकर लोग बोले- ये तो नामुमकिन है

जहां लोग एक वीकेंड ट्रिप पर ही हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, वहीं एक लड़की सिर्फ 10 हजार रुपये के बजट में पूरा भारत घूमने निकली है. सोशल मीडिया पर वायरल इस सफर में वह महज दो हजार रुपए में छह राज्य घूमकर सबको हैरान कर चुकी हैं.

सिर्फ 10 हजार में इंडिया घूमने निकली लड़की, 6 राज्यों का ट्रैवल खर्चा सुनकर लोग बोले- ये तो नामुमकिन है
इस लड़की ने सिर्फ 10 हजार में शुरू किया इंडिया टूर.
insta@flyyingxfishh

VIRAL VIDEO: आजकल जहां एक वीकेंड ट्रिप पर ही जेब खाली हो जाती है, वहीं एक लड़की ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है. इस युवा कंटेंट क्रिएटर ने सिर्फ 10 हजार रुपए के बजट में पूरा भारत घूमने का अनोखा चैलेंज लिया है. उनकी इस हिम्मत और सूझबूझ को देखकर लोग हैरान हैं और उनका यह सफर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने दावा किया कि वह महज दो हजार खर्च करके छह राज्य घूम चुकी हैं. फ्लाइंग फिश के नाम से इंस्टाग्राम हैंडल @flyyingxfishh चलाने वाली इस कंटेंट क्रिएटर के वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं. वह लगातार वीडियो डालकर अपनी जर्नी दिखा रही हैं.

लड़की ने लिया सबसे कठिन चैलेंज

वीडियो में वह कहती हैं, "शायद आप किसी एक जगह को घूमने में ही 10 हजार उड़ा देते होंगे, लेकिन मेरा टारगेट इतने में पूरा देश घूमना है. सुनने में यह मजाक लग सकता है, लेकिन यह सच है. मैंने खुद को यह चैलेंज दिया है और अब तक सिर्फ दो हजार रुपए में छह राज्य कवर कर चुकी हूं." हालांकि, उन्हें भी अंदाजा नहीं है कि यह रकम आगे काम आएगी या नहीं. उनका कहना है कि जिस दिन पैसे खत्म, उसी दिन यह चैलेंज भी खत्म हो जाएगा.

WATCH VIDEO

"मुश्किल है डगर, पर जारी है सफर"

लड़की ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "10 हजार में इंडिया टूर. इस सफर से जुड़िए और देखिए कि क्या मैं वाकई आखिरी तक टिक पाती हूं या बीच में ही घुटने टेक दूंगी. क्योंकि यह सफर आसान नहीं, बल्कि असली संघर्ष है." 

यह भी पढ़ें | सवा लाख की नौकरी को सुरक्षित मान बैठा था पोता, दादा ने 7 चाबियां देकर समझाया कमाई का गणित

इंटरनेट पर छिड़ी बहस

कंटेंट क्रिएटर के '10 हजार रुपये में भारत सफर' वाले वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शंस आ रहे हैं. जहां एक तरफ बड़ी संख्या में लोग क्रिएटर के इस हौसले और बजट ट्रैवलिंग आइडिया की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए सेफ रहने की सलाह दे रहे हैं. दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर इस बजट को लेकर एक बड़ी बहस छिड़ गई है. कई लोगों का मानना है कि इतने कम पैसों में देश घूमना नामुमकिन है और वे इसे सिर्फ व्यूज पाने का पैंतरा (स्टंट) बता रहे हैं, जबकि कुछ अनुभवी यूजर्स का कहना है कि स्टेशन पर सोने, भंडारे या गुरुद्वारे में खाने और बिना टिकट या जनरल डिब्बे में सफर करने जैसे जुगाड़ से यह चैलेंज पूरा किया जा सकता है. कुल मिलाकर, इस वीडियो ने इंटरनेट पर सुरक्षा, बजट मैनेजमेंट और ट्रैवलिंग को लेकर एक नई चर्चा शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें | ओडिशा तट पर अचानक पहुंचे सैकड़ों कछुए, 160 किमी एरिया में लगाना पड़ा 'लॉकडाउन', सरकार ने लिया फैसला

यह भी पढ़ें | रोजाना 3 हजार कप चाय बेचकर कितना कमाता है चायवाला, बताया- कम पैसे में धंधा करने का सही तरीका


पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Travel Budget Checklist, Travel Budget India, Travel Budget Tips, Viral Travel Video, Viral Travel Video Ideas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com