विज्ञापन

रातभर पार्किंग में दौड़ती रही 'भूतिया' कार, बिना ड्राइवर 868 बार बदली जगह

वायरल वीडियो में बिना किसी ड्राइवर के रात के समय पार्किंग गैरेज में घूमती और पार्किंग करती नजर आ रही है. कुछ इसी तरह की और घटनाएं सामने आई हैं.

रातभर पार्किंग में दौड़ती रही 'भूतिया' कार, बिना ड्राइवर 868 बार बदली जगह
रातभर पार्किंग में दौड़ती रही 'भूतिया' कार,

Viral Video: चीन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में एक इलेक्ट्रिक कार पार्किंग एरिया में इधर-उधर चलती हुई नजर आ रही है. जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रिक कार पार्किंग में पूरी रात अपने आप जगह बदलती रही, वो भी बिना ड्राइवर के. रातभर में इलेक्ट्रिक कार का पार्किंग सिस्टम 868 बार एक्टिव हुआ. पूरी रात बिना ड्राइवर के पार्किंग में अपने आप चलने वाली इस कार को सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

अंदर से दरवाजे बंद, बाहर कोई नहीं

वायरल वीडियो में अंडरग्राउंड पार्किंग के अंदर इलेक्ट्रिक पूरी रात आगे-पीछे होती रही. इस दौरान कार में न तो ड्राइवर था, न ही कोई अन्य शख्स. यह पूरी घटना चीन के अनहुई में हुई है. जानकारी के अनुसार, अंडर ग्राउंड पार्किंग में खड़ी इलेक्ट्रिक कार रात के 3 बजे अपने आप आगे पीछे होने लगी. सबसे बड़ी बात थी कि कार के दरवाजे इस दौरान लॉक थे. न ही अंदर था और न ही उसके आसपास कोई बाहर मौजूद था.

बिना ड्राइवर पार्किंग जगह से कार आगे जाती, फिर पीछे आती. कुछ देर बाद अपनी पोजीशन ठीक करती. फिर पार्किंग करने लगती. कार का यह सिलसिला कई घंटे तक जारी रहा. इस दौरान जब सिक्योरिटी गार्ड ने अजीब आवाज सुनी तो वह दौड़कर वहां पर आया. पर वहां पर किसी को न देखकर हैरान हो गया. गार्ड के लिए सबसे बड़ी हैरानी की बात थी कि इलेक्ट्रिक कार बिना किसी ड्राइवर के आगे पीछे हो रही है. 

868 बार एक्टिव हुआ ऑटोमैटिक पार्किंग फंक्शन

बाद में जब कार मालिक को घटना के बारे में पता चला तो उसने कार के सिस्टम को चेक किया. जिसमें सामने आया कि कार का ऑटोमैटिक पार्किंग फंक्शन 868 बार एक्टिवेट हुआ था. कई घंटे तक आगे पीछे इधर-उधर करने के बाद कार एक दूसरी खड़ी गाड़ी के बगल में जाकर रुकी. 

इसी तरह कई और वीडियो हुए वायरल

हालांकि, इलेक्ट्रिक कार की इस घटना के पीछे की असली वजह का पता नहीं चल पाया. कुछ रिपोर्टों में सॉफ़्टवेयर की खराबी बताया गया है. तो कुछ लोगों ने कार मालिक की करतूत करार दिया है. कुछ इसी तरह की एक और घटना का वीडियो वायरल हुआ. CaNewsChina.Com की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में Avatr और Huajing मॉडल की गाड़ियां नजर आईं. जो Huawei की Qiankun AI-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी से लैस है. 

वीडियो में सुबह 6 बजे एक 'Avatr 06' और एक 'Avatr 12' को एक साथ पार्किंग में आगे पीछे करती हुई दिखाई दीं. दोनों गाड़ियां बिल्कुल एक जैसा काम कर रही थीं. यह फुटेज हुआवेई की एक ड्राइविंग प्रतियोगिता के दौरान सामने आया, जिसमें असिस्टेड-पार्किंग फीचर्स का इस्तेमाल करने वाले कार मालिकों को इनाम दिया जा रहा था. जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा कि कार को OCD हो गया है. अब इंसान कहां जाएं. जबकि कुछ लोगों ने इसे भूतिया कार बताया है. 

यह भी पढ़ें | फरीदाबाद में जिम पहुंची दो महिलाओं को SUV ने मारी जोरदार टक्कर, इनोवा से उतरकर कर रही थीं पार्किंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Viral News, China News, China Viral Video, China Car News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com