विज्ञापन

UK की नौकरी जाने पर टूट गया भारतीय इंजीनियर, गांव में बैठे पिता को बताया तो मिला भावुक करने वाला जवाब

JPMorganChase में काम कर रहे भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की Layoff के दौरान नौकरी चली गई. 2 महीने तक परिवार से बात छिपाने के बाद जब उसने पिता को फोन किया.

UK की नौकरी जाने पर टूट गया भारतीय इंजीनियर, गांव में बैठे पिता को बताया तो मिला भावुक करने वाला जवाब
UK की नौकरी जाने पर टूट गया भारतीय इंजीनियर
instagram/theengineerguy_

Viral Video: भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की यूके (UK) में छटनी के दौरान नौकरी चली गई. इसके बाद वह पूरी तरह से टूट गया. जिस समय उसे नौकरी से कंपनी में Layoff के बारे में बताया गया, उस क्षण उसे जोर का झटका लगा. जैसे सबकुछ खत्म हो गया हो, लेकिन उसने यहां पर गांव में बैठे अपने पिता से 2 महीने तक कुछ भी नहीं कहा. उसने यह नहीं बताया कि उसकी नौकरी चली गई. जब ज्यादा दिन तक अपना दुख बताए नहीं रहा गया तो सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने भारत में बैठे अपने पिता को कॉल को किया और नौकरी छूट जाने के बारे में जानकारी दी. उससे पहले तो लगा कि उसके पिता भी टूट जाएंगे, पर पिता के जवाब ने उसकी सोच बदल दी. 

2.5 UK में रहा भारतीय इंजीनियर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले मोहम्मद कैश अंसारी (Mohammed Kaish Ansari) यूनाइटेड किंगडम में स्कॉटलैंड (Scotland) के ग्लासगो में स्थित JP Morgan में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे. उन्होंने IIIT ऊना से इंजीनियरिंग की डिग्री ली. इसके बाद भारत में एयरटेल में नौकरी की. फरवरी 2024 में उनकी JPMorganChase में नौकरी लग गई और वह UK चले गए.

JPMorganChase में कैश अंसारी ने कुल 2.5 साल तक काम किया. इस दौरान उनका काफी अच्छा एक्सपीरियंस रहा. हालांकि, बीते जुलाई महीने में छटनी के दौरान भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी चली गई. इंजीनियर कैश अंसारी का इंस्टाग्राम पर theengineerguy_ (Kaish Ansari) के नाम से अकाउंट है. जिस पर वह अपनी लाइफ से जुड़े वीडियो व फोटो पोस्ट करते रहते हैं.

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में भारतीय इंजीनियर ने बताया कि मैं 8 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे में ऑफिस पहुंचा ही था. कल के पेंडिंग काम और आज की मीटिंग के बारे में सोच ही रहा था कि मैनेजर का मैसेज आया, "क्या आज एक one to one हो सकता है?"

मैनेजर की बात सुनते ठंडा पड़ गया शरीर

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बताया कि इस पर मैं और मैनेजर 11 बजे मीटिंग रूम में पहुंचे. पहले तो मैनेजर कुछ देर शांत रहा, फिर उसने कहा कि कैश, तुम्हारा रोल Risk Of Redundancy पर है. कैश को पहले तो कुछ समझ नहीं पाया, क्योंकि JP Morgan में ये Term पहली बार सुना था. इसके बाद उसने मैनेजर से इसके बारे में समझाने को कहा तो मैनेजर बोला, ये layoff के जैसा है, लेकिन हम तुम्हें एक महीने का समय देते हैं. उस एक महीने में तुम JP Morgan में इंटरनल जॉब ढूंढ सकते हो और एक महीने तक जॉब नहीं मिलती है तो फिर नोटिस पीरियड स्टार्ट हो जाएगा जो कि एक महीने का रहेगा. कुल मिलाकर 2 महीने हैं.

यह भी पढ़ें | 101 साल में इस कंपनी ने नहीं निकाला एक भी कर्मचारी, CEO ने बताया- दबाव में भी किस तरह करते हैं काम

मैनेजर के मुंह से यह सुनते ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर कैश का शरीर ठंडा पड़ गया. ऐसा मानो कुछ सोच ही नहीं पा रहा है. पर उसने मैनेजर के सामने अपनी फीलिंग को जाहिर नहीं होने दी. इसके बाद उसने 2 महीने तक अपने पिता को नौकरी जाने के बारे में नहीं बताया. कैश ने अपने पिता को कॉल करते बताया कि उनकी नौकरी चली गई. इस पर उनके पिता पहले तो सीरियस होकर सुनते हैं, फिर हंसते हुए जवाब देते हैं, "अरे कोई बात नहीं... नौकरी चली गई तो क्या हुआ. टेंशन क्यों ले रहे हो. अल्लाह बेहतर करेगा, वो जो करता है अच्छा करता है. तू घबरा मत. सब ठीक हो जाएगा."

पिता को बताने के 1 महीने बाद दुबई में मिल गई नौकरी

कैश अंसारी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में कहा कि मुझे लगा उनका रिएक्शन क्या होगा, क्योंकि मैं हमेशा से मानता हूं कि मेरी जो भी सक्सेस है वो उनकी दुआओं से है. 2 महीने बाद जब हिम्मत करके मैंने अपने पापा को बताया, तो वो बिल्कुल शांत थे, सपोर्टिव बोला, टेंशन मत ले. और बताने के 1 महीने के अंदर ही मुझे नया जॉब ऑफर आ गया. अब मैं दुबई में डेटा इंजीनियर के तौर पर काम कर रहा हूं. अगर आप भी नौकरी से गुजर रहे हैं तो अपने परिवार से जुड़े रहो, उनका आशीर्वाद सब ठीक हो जाएगा.

यह भी पढ़ें | माइक्रोसॉफ्ट में 5 साल काम करने वाली महिला ने लेऑफ सीजन पर तोड़ी चुप्पी, कहा- HR का मेल आते ही दिल बैठ जाता था

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Layoff News, Job Loss Story, Software Engineer, Indian Software Engineer, Indian Software Engineer Laid Off
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com